फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway: Passengers will not face any problem in New Delhi changes will be seen at station in festivals

Indian Railway: नई दिल्ली में यात्रियों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, त्योहारों पर स्टेशन पर नजर आएंगे ये बदलाव

Sat, 30 Aug 2025 04:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 30 Aug 2025 04:21 PM IST
सार

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे का टारगेट है कि त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले यानी 21 सितंबर 2025 तक यह काम पूरी तरह से खत्म हो जाए।

विज्ञापन
Indian Railway: Passengers will not face any problem in New Delhi changes will be seen at station in festivals
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में गणेश उत्सव के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हाल ही में रेल मंत्री ने अधिकारियों के साथ स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अजमेरी गेट तरफ बन रहे नए होल्डिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने इस होल्डिंग एरिया का निर्माण कार्य जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को बेहतर तरीके से संभाला जा सके।

विज्ञापन


दरअसल, इसी वर्ष 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुई भगदड़ से 18 लोगों की मौत हो गई थी। इसलिए प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ने से इस तरह की दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 3100 यात्रियों की क्षमता वाले इस होल्डिंग एरिया में टिकट काउंटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस नए होल्डिंग एरिया को मेट्रो के साथ इंटीग्रेटेड किया जाएगा।
विज्ञापन


होल्डिंग एरिया तीन हिस्सों में बांटा गया
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होल्डिंग एरिया तीन हिस्सों में बांटा गया है। इसमें यात्रियों को हर कदम पर सहूलियत मिलेगी।

  • प्री-टिकटिंग एरिया: 1950 वर्ग मीटर  के इस एरिया में व्यस्त समय में भी करीब 2700 यात्री आराम से बैठ सकते हैं। यहां यात्रियों को टिकट लेने से पहले इंतजार करने की सुविधा मिलेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • टिकटिंग एरिया: 2288 वर्ग मीटर वाले इस एरिया में 3100 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस हिस्से में टिकट लेने की प्रक्रिया को सुचारू बनाने पर ध्यान दिया गया है।
  • पोस्ट टिकटिंग एरिया: 1570 वर्ग मीटर  वाले इस एरिया में 1350 यात्रियों के लिए जगह होगी। इस हिस्से में सुरक्षा जांच, सामान स्कैनिंग और कतार में लगने के लिए पर्याप्त जगह होगी।


22 टिकट काउंटर बनाए जाएंगे
इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए 22 टिकट काउंटर बनाए जाएंगे, ताकि टिकट लेने में समय बचे। जबकि 2 शौचालय ब्लॉक भी यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जाएंगे। यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी देने के लिए जन संबोधन प्रणाली विकसित की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि ट्रेनों के समय और प्लेटफार्म की जानकारी यात्रियों को समय से मिल सके। यात्रियों की सुरक्षा के लिए एआई आधारित निगरानी कैमरे लगाए जाएंगे। समान की जांच के लिए लगेज स्कैनर भी लगाए जाएंगे।



21 सितंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे का टारगेट है कि त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले यानी 21 सितंबर 2025 तक यह काम पूरी तरह से खत्म हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed