{"_id":"62b012a39c6af47a3f788a6f","slug":"indian-railway-due-to-agitation-over-the-agnipath-scheme-total-529-trains-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agneepath Protest: अग्निपथ के भारी विरोध के चलते कुल 529 ट्रेनें रद्द, कई स्टेशनों पर बढ़ाई गई जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agneepath Protest: अग्निपथ के भारी विरोध के चलते कुल 529 ट्रेनें रद्द, कई स्टेशनों पर बढ़ाई गई जांच
Mon, 20 Jun 2022 12:27 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:27 PM IST
सार
बिहार और यूपी में हिंसक प्रदर्शन के चलते रेलवे को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। रेल मंत्रालय ने सतर्कता बरतते हुए 529 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ योजना को लेकर आंदोलन के कारण 181 मेल एक्सप्रेस रद्द और 348 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। वहीं चार मेल एक्सप्रेस और छह पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हैं। हालांकि, किसी भी ट्रेन को डायवर्ट नहीं किया गया है। रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
लखनऊ मंडल ने रविवार तक 52 लाख रुपये रिफंड किए
लखनऊ मंडल में बीते तीन दिनों में 180 से अधिक ट्रेनों को निरस्त किया गया। ऐसे में इनसे सफर करने वाले नौ हजार यात्रियों को रेलवे ने रविवार तक 52 लाख रुपये रिफंड किए हैं। सियालदाह, सद्भावना, न्यू जलपाईगुड़ी, नाहरलागुन एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें अग्निपथ के विरोध की भेंट चढ़ गईं। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों व ट्रेनों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में गाड़ियों को रद्द किया गया।
विज्ञापन
पंजाब, दिल्ली, हावड़ा रूट की ट्रेनें कैंसिल
पंजाब, दिल्ली, हावड़ा रूट की ट्रेनें कैंसिल होने से टिकट का रिफंड लेने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आरक्षण केंद्रों से नौ हजार लोगों को तीन दिनों में 52 लाख रुपये से अधिक का रिफंड दिया गया है। अकेले रविवार को मंडल में तीन हजार यात्रियों को 17 लाख रुपये रिफंड किए। अनुमान जताया जा रहा है कि ऑनलाइन व ऑफलाइन मिलाकर करीब 65 हजार यात्रियों का एक करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिया जाना है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने लगभग 700 करोड़ रुपये की रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया
अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शनकारियों ने लगभग 700 करोड़ रुपये की रेलवे संपत्ति में तोड़फोड़ की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एक सामान्य कोच के निर्माण में 80 लाख रुपये की लागत आती है, जबकि एक स्लीपर कोच और एक एसी कोच की लागत क्रमश: 1.25 करोड़ रुपये और 3.5 करोड़ रुपये प्रति यूनिट है। एक रेल इंजन बनाने के लिए सरकार को 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने पड़ते हैं। 12-कोच वाली पैसेंजर ट्रेन की कीमत 40 करोड़ रुपये से अधिक है और 24-कोच वाली ट्रेन की लागत 70 करोड़ रुपये से अधिक है।