{"_id":"5c77f698bdec22739950d7ff","slug":"indian-railway-canceled-samjhauta-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने रद्द की समझौता एक्सप्रेस, तीन मार्च से अगले आदेश तक लगी रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने रद्द की समझौता एक्सप्रेस, तीन मार्च से अगले आदेश तक लगी रोक
Thu, 28 Feb 2019 08:26 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 28 Feb 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस को पाकिस्तान ने बुधवार को रद्द करने का एलान कर दिया था। यह फैसला पाकिस्तानी सरकार द्वारा दोनों देशों के बीच हुए तनाव के कारण लिया गया था। अब इसके जवाब में भारत के उत्तरी रेलवे ने भी तीन मार्च से अपनी ओर से इस ट्रेन को रद्द कर दिया है। रेलवे के मुताबिक ट्रेन को अग्रिम आदेश तक रद्द ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली से समझौता एक्सप्रेस में 42 यात्री सुबह 6:00 बजे अटारी रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। इसके बाद सूचना मिली कि पाकिस्तान के वाघा रेलवे स्टेशन से चलकर दोपहर 12:00 बजे अटारी रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली समझौता एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
आनन-फानन में अटारी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार गुप्ता के कहने पर डीसी शिव दुलार सिंह ने पाकिस्तान और भारतीय अधिकारियों से बात कर गाड़ी का इंतजाम कर सभी यात्रियों को बस के रास्ते आईसीपी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर भेजा जहां से वह पैदल पाकिस्तान चले गए। इन 42 यात्रियों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन