फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway big move in Corona fight, ready to provide covid-19 care center to states

कोरोना की लड़ाई में रेलवे का बड़ा कदम, राज्यों को कोविड देखभाल केंद्र उपलब्ध कराने के लिए तैयार

Fri, 12 Jun 2020 01:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 12 Jun 2020 01:26 AM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश में 24 स्टेशनों को अंतिम रूप दिया गया।
  • तेलंगाना ने 3 स्थानों- सिकंदराबाद, काचीगुडा और आदिलाबाद में कोचों की तैनाती की जाएगी।
  • दिल्ली में एक स्टेशन शकूरबस्ती पर 10 कोच खड़े कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Indian Railway big move in Corona fight, ready to provide covid-19 care center to states
railway isolation ward - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की आशंका को देखते हुए रेलवे राज्य सरकारों को कोविड देखभाल केंद्र उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। राज्यों की मांग को देखते हुए रेलवे ने 5,231 कोचों को कोविड देखभाल केंद्र में पूरी तरह से परिवर्तित कर दिया है।

विज्ञापन


इसके तहत उत्तर प्रदेश में 24 स्टेशनों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहीं तेलंगाना में सिकंदराबाद, काचीगुडा और आदिलाबाद में कोचों की तैनाती की जाएगी। जबकि दिल्ली में एक स्टेशन शकूरबस्ती पर 10 कोच खड़े कर दिए गए हैं। इस कार्य में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


इन कोचों को ऐसे बेहद मामूली मामलों के लिए उपयोग किया जा सकता है, जिन्हें एमओएचएफडब्ल्यू द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत उपचार के लिए भेजा जाएगा। इन कोचों को ऐसे क्षेत्रों में उपयोग किया जा सकता है, जहां राज्य सुविधाओं के लिहाज से कमजोर पड़ गए हैं और कोविड के संदिग्ध व पुष्ट दोनों तरह के मामलों के आइसोलेशन के लिए क्षमताएं बढ़ाए जाने की जरूरत है। ये सुविधाएं एमओएचएफडब्ल्यू और नीति आयोग द्वारा विकसित एकीकृत कोविड योजना का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


215 स्टेशनों में से रेलवे द्वारा 85 स्टेशनों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, वहीं राज्यों के अनुरोध पर बाकी 130 स्टेशनों पर ऐसी स्थिति में ही कोविड देखभाल कोच उपलब्ध कराए जाएंगे जब वे कर्मचारी और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने पर सहमत होंगे। भारतीय रेल ने इन कोविड देखभाल केंद्रों के लए 158 स्टेशनों को वाटरिंग और चार्जिंग सुविधाओं के साथ तथा 58 स्टेशनों को वाटरिंग सुविधा के साथ तैयार रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed