फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian prisoners in Pakistan India asks to release Ministry of External Affairs

विदेश मंत्रालय: '184 मछुआरों को कैद से रिहा करे पाकिस्तान, 12 नागरिकों को कॉन्सुलर एक्सेस'; सरकार ने की अपील

Mon, 01 Jan 2024 08:17 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 01 Jan 2024 08:17 PM IST
सार

भारत ने पाकिस्तान की जेल में बंद कैदियों की रिहाई की मांग की है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की जेलों में बंद 184 मछुआरों को कैद से आजाद करने के साथ-साथ 12 नागरिकों को कॉन्सुलर एक्सेस देने की मांग भी की है।

विज्ञापन
Indian prisoners in Pakistan India asks to release Ministry of External Affairs
भारत-पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की जेल में बंद 184 भारतीय मछुआरों की जेल की सजा पूरी हो चुकी है। भारत ने इन कैदियों को रिहा करने की अपील की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इन कैदियों की स्वदेश वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा पाकिस्तान से 12 नागरिक कैदियों (Civilian Prisoners) को तत्काल राजनयिक पहुंच (Consular Access) प्रदान करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से कहा, 12 नागरिक कैदियों के बारे में माना जाता है कि वे भारतीय हैं। इन्हें कॉन्सुलर एक्सेस मिलना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा, 'भारत सरकार ने पाकिस्तान की हिरासत से नागरिक कैदियों, लापता भारतीय रक्षा कर्मियों और मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ जल्द रिहा करने और भारत वापस भेजने की अपील की है।'
विज्ञापन


मानवीय मामलों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध
सोमवार को एक बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान से सभी भारतीय और भारतीय माने जाने वाले नागरिक कैदियों  और मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की गई है। सरकार ने कहा, भारत एक-दूसरे के देश में कैदियों और मछुआरों से संबंधित मामलों सहित सभी मानवीय मामलों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की जेल में बंद हैं पाकिस्तानी
इसी नीति के तहत भारत ने पाकिस्तान से मछुआरों सहित 65 पाकिस्तानी कैदियों की राष्ट्रीयता / नागरिकता की पुष्टि करने की अपील भी की है। जरूरी कार्रवाई में तेजी लाने का आग्रह करते हुए भारत ने बताया कि जेलों में बंद इन कैदियों की स्वदेश वापसी, पाकिस्तान की तरफ से राष्ट्रीयता की पुष्टि के अभाव में लंबित है।

अब तक 2600 से अधिक लोगों की स्वदेश वापसी
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार लगातार दूसरे देश की जेल में बंद कैदियों को सुरक्षित रिहा कराने का प्रयास कर रही है। इसी नीति का असर है कि बीते लगभग 10 साल में (2014 के बाद) 2,639 भारतीय मछुआरों और 67 भारतीय नागरिक कैदियों को पाकिस्तान से वापस लाया जा चुका है। इनमें 478 भारतीय मछुआरे और नौ भारतीय नागरिक कैदी शामिल हैं। इन लोगों को 2023 में पाकिस्तान से वापस लाया गया।

दोनों देशों ने कैदियों की सूची शेयर की
कैदियों की रिहाई की अपील के अलावा भारत ने अपनी जेल में बंद पाकिस्तानी नागरिकों की सूची भी साझा की है। भारत की जेलों में हिरासत में बंद 337 नागरिक कैदियों और 81 मछुआरों की सूची पाकिस्तान भेजी गई है। ये पाकिस्तानी हैं या पाकिस्तानी माने जाते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान ने भी वहां की जेलों में कैद 47 नागरिक कैदियों और 184 मछुआरों की सूची साझा की है। ये लोग भारतीय हैं या माना जाता है कि इनके पास भारतीय नागरिकता है।


15 साल पहले शुरू हुई परंपरा
गौरतलब है कि भारत ने 2008 में पाकिस्तान से कैदियों की रिहाई को लेकर समझौता किया था। इसके तहत हर कैलेंडर वर्ष में 1 जनवरी और 1 जुलाई को कैदियों को रिहा करने की परंपरा बीते लगभग 15 साल से जारी है। इस प्रथा के तहत दोनों देश नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed