फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian-origin student in US suffers brain damage after lightning strike

US-INDIA: अमेरिका में बिजली गिरने से भारतीय मूल की छात्रा कोमा में, परिवार ने लगाई लोगों से मदद की गुहार

Thu, 20 Jul 2023 08:10 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 20 Jul 2023 08:10 AM IST
सार

छात्रा कोडुरु के माता-पिता फिलहाल भारत में ही हैं। ह्यूस्टन में उन्हें लाने की कोशिश की जा रही है ताकि वे अपनी बेटी के पास रह सकें और इससे उसे जल्द ही बेहतर होने में मदद मिले।

विज्ञापन
Indian-origin student in US suffers brain damage after lightning strike
बिजली गिरने से छात्रा कोमा में - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के ह्यूस्टन विश्वविद्यालय (UH) की 25 वर्षीय भारतीय मूल की छात्रा बिजली गिरने के बाद से ही अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं दूसरी ओर, उसका परिवार लोगों से मदद करने के लिए गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन

दोस्तों के साथ गई थी घूमने
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, UH में सूचना प्रौद्योगिकी की पढ़ाई करने वाली फोरन एक्सजेंच (foreign exchange) छात्रा सुसरून्या कोडुरु 4 जुलाई को सैन जैकिंटो स्मारक पार्क में अपने दोस्तों के साथ तालाब के किनारे घूम रही थीं, तभी उनके ऊपर बिजली गिर गई।

विज्ञापन


कार्डियक अरेस्ट भी पड़ा
चचेरे भाई सुरेंद्र कुमार कोठा ने बताया कि बिजली की चपेट में आने के बाद कोडुरु तालाब में गिर गई और कार्डियक अरेस्ट आ गया। इतना ही नहीं उनके दिमाग को नुकसान पहुंचा है। वह फिलहाल कोमा में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने बनाया एक फंड
वहीं, परिवार ने इलाज में मदद करने और उसे अपने माता-पिता से मिलाने के लिए एक GoFundMe बनाया है। उसके पेज पर परिवार ने सभी से मदद की अपील की है ताकि वह जल्द ही अपनी सामान्य दिनचर्या में वापस आ सके। कोठा ने कहा कि कोडुरु को बहुत लंबे समय तक इलाज और अच्छी देखभाल की आवश्यकता है।


विदेश में बेटी अकेली
बता दें, कोडुरु का परिवार उसके माता-पिता फिलहाल भारत में ही हैं। ह्यूस्टन उन्हें लाने की कोशिश कर रहा है ताकि वे अपनी बेटी के पास रह सकें और इससे उसे जल्द ही बेहतर होने में मदद मिले। कोथा ने कहा कि परिवार को कोडुरु को वापस भारत ले जाने के लिए मदद की जरूरत है। उन्हें लंबे समय तक देखभाल की जरूरत होगी।


सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर्स की छात्रा
बता दें, कोडुरु आगे की पढ़ाई के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका आई थीं। ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर्स की छात्रा थी, जहां उन्होंने अपना मास्टर कार्यक्रम लगभग पूरा कर लिया था और इंटर्नशिप की प्रतीक्षा कर रही थी। दो जुलाई को वह सैन जैसिंटो स्मारक गई थीं और तालाब के पास बिजली गिरने से वह घायल हो गई थीं। 20 मिनट के लिए उसे कार्डियक अरेस्ट पड़ा। इसके बाद, उसके मस्तिष्क को भयानक क्षति पहुंची और वह कोमा में चली गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed