फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian-origin medics, professionals on King Charles III's first Birthday Honours List

ब्रिटेन: किंग चार्ल्स III का ब्रिटिश सम्राट के रूप में इस साल पहला जन्मदिन, सम्मानितों में 40 भारतवंशी

Sat, 17 Jun 2023 10:50 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूके Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 17 Jun 2023 10:50 AM IST
सार

ब्रिटेन ने राजा के जन्मदिन पर सम्मान होने वाले लोगों के नाम की सूची जारी की है। सम्मानितों की सूची में डॉक्टर परविंदर कौर एली, प्रोफेसर प्रोकर दासगुप्ता, अनुज चंदे, हिना सोलंकी सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Indian-origin medics, professionals on King Charles III's first Birthday Honours List
किंग चार्ल्स तृतीय। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किंग चार्ल्स तृतीय का ब्रिटिश सम्राट के रूप में पहला जन्मदिन इस साल मनाया जाएगा। इसी को लेकर एक सम्मानित गणों की सूची जारी की गई है, जिसमें 40 से अधिक भारतीय मूल के डॉक्टरों, व्यापारियों और सामुदायिक लोगों के नाम शामिल हैं। सम्मानितों की सूची में डॉक्टर परविंदर कौर एली, प्रोफेसर प्रोकर दासगुप्ता, अनुज चंदे, हिना सोलंकी सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। बता दें, राजा के जन्मदिन पर उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में उपलब्धियां हासिल की हैं और खुद को ब्रिटेन की सेवा और मदद करने के लिए प्रतिबद्ध किया है।

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि किसे व्यक्ति को किस वजह से सम्मान दिया गया है -

  1. कोरोना महामारी के दौरान अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ग्रुप में ग्लोबल ऑपरेशंस की निदेशक डॉक्टर परविंदर कौर एली को ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (OBE) के एक अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया है।

    विज्ञापन
  2.  वहीं, किंग्स हेल्थ पार्टनर्स और चेयर इन रोबोटिक सर्जरी एंड यूरोलॉजिकल इनोवेशन प्रोफेसर प्रोकर दासगुप्ता को भी सर्जरी और विज्ञान की सेवाओं के लिए ओबीई से सम्मानित किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. ग्रांट थॉर्नटन यूके एलएलपी में साउथ एशिया बिजनेस ग्रुप के प्रमुख अनुज चंदे को भी सम्मानित किया गया है। इन्हें अंतरराष्ट्रीय व्यापार और इसमें निवेश करने के लिए ओबीई दिया गया है। 

  4. व्यवसाय और दान सेवाओं के लिए सोल कॉस्मेडिक्स की संस्थापक हिना सोलंकी को ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर के सदस्य के रूप में सम्मानित किया गया है।

  5. वेल्स में महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सेवाओं के लिए सलाहकार प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ अंजू कुमार को भी ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित किया गया है।

  6. लंदन में कानून और व्यवस्था के लिए सेवाओं के लिए जिला क्राउन अभियोजक वरिंदर हायरे और पुनर्जनन सेवाओं के लिए यूके ग्रीन बिल्डिंग्स काउंसिल के अध्यक्ष सुनंद प्रसाद को सम्मान दिया गया।

यह सूची ब्रिटेन सरकार ने शुक्रवार रात लंदन में जारी की। ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री ओलिवर डाउडेन ने कहा कि इस साल की सूची सामान्य लोगों के लिए गर्व की बात है। यह सूची दिखाता है कि कैसे लोगों ने अपनी अच्छी भावनाओं का प्रदर्शन किया है। डाउडेन ने कहा कि आज इस सूची में जिन भी लोगों का नाम शामिल है, मैं उन सभी का सम्मान करता हूं। बता दें, कुल 1,171 लोगों को सम्मान मिला है, जिनमें से 52 प्रतिशत ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने समुदायों में या तो स्वैच्छिक या दान करके अच्छा काम किया है। वहीं, 11 प्रतिशत जातीय अल्पसंख्यक से हैं। 

मार्टिन एमिस को नाइटहुड का सम्मान
सर्वोच्च सम्मानों में उपन्यासकार मार्टिन एमिस को नाइटहुड का सम्मान दिया गया है। हालांकि, उनका हाल ही में निधन हो गया। साथ ही पुरस्कार विजेता ब्रिटिश फिल्म निर्माता स्टीफन फ्रियर्स नाइट की उपाधि से सम्मानित हैं।

किंग चार्ल्स III ने की घोड़े की सवारी
इस बीच किंग चार्ल्स III ने शनिवार को अपनी पहली ट्रूपिंग द कलर परेड के लिए घोड़े की सवारी की। 30 वर्षों में ऐसा करने वे पहले ब्रिटिश सम्राट हैं। यह परेड यूके में उनके आधिकारिक जन्मदिन समारोह का प्रतीक है। चार्ल्स पिछले साल 14 नवंबर को 74 साल के हो गए थे, लेकिन शनिवार को देश गर्मियों के महीनों में होने वाली परेड के दौरान शाही परंपरा के अनुसार अपने सम्राट का जन्मदिन मनाता है। परेड में 200 घोड़ों के साथ 1,400 से अधिक सैन्य अधिकारी, 10 बैंड और 400 से अधिक संगीतकार शामिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed