राहुल गांधी का वीडियो ट्वीट करके फंसी कांग्रेस, सवाल पूछने वाले ने दी केस करने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के अर्थशास्त्री ने कांग्रेस को अदालत में घसीटने की धमकी दी है। प्रसेनजीत के. बासु ने कांग्रेस पार्टी द्वारा ट्विटर पर अपलोड किए गए वीडियो पर आपत्ति जाहिर करते हुए उसे फर्जी बताया है। दरअसल गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी ने सिंगापुर में प्रतिष्ठित ली कुआन यिऊ स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। वहां उनकी बातचीत के एक हिस्से को कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में राहुल दो लोगों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे हैं।
पार्टी ने इस वी़डियो को एडिट करके अपलोड किया है। जिसकी वजह से प्रसेनजीत नाराज हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- यह एक क्लासिक फेक न्यूज वीडियो है। आप अपने राजनेता का झूठा विज्ञापन करने के लिए मेरी छवि का उपयोग कर रहे हैं, जो दिख रहा है वो हुआ ही नहीं। इस गलत वीडियो को वापस लें या फिर सिंगापुर के न्यायालयों में पेश होने की तैयारी करें।
प्रसेनजीत ने राहुल से सवाल पूछा था कि ऐसा क्यों है कि देश में जबतक नेहरू-गांधी परिवार का राज रहा, तब तक देश का विकास नहीं हुआ? एक वक्त था जब भारत की पर कैपिटा इनकम (प्रति व्यक्ति आय) अफ्रीकी देशों से भी कम थी लेकिन जबसे आपने प्रधानमंत्री पद को छोड़ा है तब से भारत की पर कैपिटा इनकम दुनिया के औसत से ज्यादा बढ़ रही है? आपके परिवार के राज के दौरान भारत विकास से अछूता क्यों रहा? इसके बाद एक शख्स गांधी परिवार और कांग्रेस की तारीफ करता है। वह कहता है कि भारत को आज जिस चीज पर नाज है वो कांग्रेस पार्टी की ही देन है।
इन दोनों के सवालों पर जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप दोनों ही अतिवादी हो रहे हैं। एक हर समय के लिए मुझे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो दूसरे समाधान बता रहे हैं। ये ही ध्रुवीकरण है। राहुल के इस जवाब की जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो पर सफाई देते हुए कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने वीडियो में इवेंट की हाईलाइट्स को दिखाया है। बता दें कि राहुल दो देशों की यात्रा पर थाईलैंड पर सिंगापुर गए थे। आज वह देश वापस लौट आएंगे।
This is a classic fake-news video. You are using my image to falsely advertise your politician, showing a sequence of events that did not occur. Withdraw this false video, or prepare for prosecution in Singapore’s courts!
— Prasenjit K. Basu (@PrasenjitKBasu) March 8, 2018