{"_id":"6578b0a09e6d67c3ae0355a5","slug":"indian-origin-british-data-scientist-receives-railstaff-award-2023-world-news-in-hindi-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: भारतीय मूल के ब्रिटिश डाटा वैज्ञानिक को मिला रेलस्टाफ अवार्ड; यूक्रेन को ऋण देगा आईएमएफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
World News: भारतीय मूल के ब्रिटिश डाटा वैज्ञानिक को मिला रेलस्टाफ अवार्ड; यूक्रेन को ऋण देगा आईएमएफ
Wed, 13 Dec 2023 07:36 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Wed, 13 Dec 2023 07:36 AM IST
सार
भारतीय मूल के वैज्ञानिक को न्यूकमर ऑफ द ईयर श्रेणी में पुरस्कार दिया गया है। डाटा वैज्ञानिक स्मितल ढाके का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ था। उन्होंने इंग्लैंड के वॉटफोर्ड ग्रामर स्कूल में पढ़ाई की और किंग्स कॉलेज लंदन में दाखिला लिया।
विज्ञापन
World News
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल के ब्रिटिश डाटा वैज्ञानिक को यूके के रेलस्टाफ अवार्ड- 2023 से सम्मानित किया गया है। भारतीय मूल के वैज्ञानिक को न्यूकमर ऑफ द ईयर श्रेणी में पुरस्कार दिया गया है। डाटा वैज्ञानिक स्मितल ढाके का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ था। उन्होंने इंग्लैंड के वॉटफोर्ड ग्रामर स्कूल में पढ़ाई की और किंग्स कॉलेज लंदन में दाखिला लिया।
राष्ट्रपति बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच पर होगा मतदान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच पर बृहस्पतिवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन में मतदान होगा। हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने बंद कमरे में हुई बैठक में रिपब्लिकन सांसद (कांग्रेसमैन) को यह जानकारी दी।
बीबीसी इंडिया ने भारत में नई कंपनी बनाने की घोषणा की
बीबीसी स्टाफ के चार सदस्यों ने मंगलवार को संस्थान छोड़ने व भारत में कलेक्टिव न्यूजरूम नाम से नई कंपनी बनाने की घोषणा की। बीबीसी ने कहा, कलेक्टिव न्यूजरूम प्रा. लि. का पूर्ण स्वामित्व भारतीय नागरिकों के पास रहेगा। यह कदम बीबीसी ने एफडीआई उल्लंघनों पर ईडी जांच का सामना करने के बाद उठाया है।
विज्ञापन
रूस से यूरेनियम आयात पर प्रतिबंध पर अमेरिका में बिल पास
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्ज (कांग्रेस) ने सोमवार को रूस से यूरेनियम आयात पर प्रतिबंध लगाने के लिए विधेयक पारित किया। अमेरिकी नेताओं का दावा है कि इस कदम से रूस पर वित्तीय दबाव बढ़ेगा।
यूक्रेन को 90 करोड़ डॉलर ऋण देगा आईएमएफ, बोर्ड ने दी मंजूरी
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) बोर्ड ने सोमवार को यूक्रेन के लिए 90 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। बोर्ड ने यह फैसला आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टैलिना जॉर्जीवा और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की बैठक से कुछ घंटे पहले लिया।