फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Oil Corporation to TMC Mahua Moitra on hiring Adani port

LPG Import: अदाणी पोर्ट से IOC के समझौते पर महुआ ने उठाए सवाल, कॉरपोरेशन ने यह दिया जवाब

Thu, 16 Feb 2023 07:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Feb 2023 07:48 PM IST
सार

महुआ मोइत्रा ने अदाणी पोर्ट और इंडियल ऑयल कॉरपोरेशन के लिए बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया था कि बिना किसी निविदा, सीवीसी मानदंड के व्यापार को गंगावरम पोर्ट को दे दिया गया।

विज्ञापन
Indian Oil Corporation to TMC Mahua Moitra on hiring Adani port
महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के गंगावरम में अदाणी पोर्ट को किराए पर लेने के मामले में आरोपों के बीच इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। आईओसी ने कहा है कि यह कोई 'टेक ऑर पे' समझौता नहीं है। 

विज्ञापन


आईओसी ने यह स्पष्टीकरण टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा द्वारा लगाए गए उन आरोपों के बीच जारी किया गया है, जिसमें कहा गया था कि बिना किसी टेंडर या कागजी कार्रवाई के के पोर्ट को किराए पर लिया गया। आईओसी ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने APSEZL (अदाणी पोर्ट) के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए हैं। कॉरपोरेशन ने कहा है कि वह एलपीजी आयात करने के लिए बंदरगाहों को किराए पर लेने के लिए कोई निविदा नहीं जारी करता है। 
विज्ञापन


महुआ ने उठाए थे सवाल 
महुआ मोइत्रा ने अदाणी पोर्ट और इंडियल ऑयल कॉरपोरेशन के लिए बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया था कि बिना किसी निविदा, सीवीसी मानदंड के व्यापार को गंगावरम पोर्ट को दे दिया गया। उन्होंने आगे कहा, कोयले से स्किमिंग, गैस से स्किमिंग, अब हर घर में 'चूल्हे' से स्किमिंग। शर्म की बात है। महुआ ने अपने इस ट्वीट में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और केंद्रीय सतर्कता आयोग को टैग किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओसी ने अपने जवाब में क्या कहा?
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने अपने जवाब में कहा, वह कांडला, मुंद्रा, पीपावाव, वेस्ट कोस्ट, हल्दिया, विजाग सहित विभिन्न बंदरगाहों पर एलपीजी का आयात करती है। आगे कहा, आईओसी भारत भर में एलपीजी की आपूर्ति करने की क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित आधार पर विभिन्न बंदरगाहों के साथ समझौते करता है। एलपीजी टर्मिनलों को किराए पर लेने के लिए मूल्यांकन किया जाता है। इसके लिए अलग से कोई निविदा आमंत्रित नहीं की जाती है। कॉरपोरेशन ने आगे कहा, उज्जवला योजना के बाद देश में 31.5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं, पहले यह 14 करोड़ थे। ओएमसी लगातार नए बंदरगाह सुविधाओं की तलाश में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed