{"_id":"5ffcdcf55b68290bd72b1240","slug":"indian-navys-second-two-day-defense-exercise-c-vigil-21-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय नौसेना का दूसरा दो दिवसीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-21’ आज से होगा शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय नौसेना का दूसरा दो दिवसीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-21’ आज से होगा शुरू
Tue, 12 Jan 2021 04:49 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 12 Jan 2021 04:49 AM IST
विज्ञापन
भारतीय नौसेना के जवान
- फोटो : ANI
भारतीय नौसेना का दूसरा दो दिवसीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-21’ मंगलवार से शुरू होगा। इसमें देश के 7516 किलोमीटर के तटीय क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि यह भारत का सबसे बड़ा तटीय रक्षा अभ्यास होगा। इसमें सभी 13 तटीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ अन्य समुद्री हितधारक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौसेना ने कहा, द्विवार्षिक अखिल भारतीय तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल -21’ का दूसरा संस्करण 12-13 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। नौसेना ने बताया कि भौगोलिक विस्तार और इसमें शामिल हितधारकों की संख्या, हिस्सा लेने वाली इकाइयों और उद्देश्यों को देखते हुए यह अभ्यास ‘अभूतपूर्व’ होगा। उन्होंने कहा, यह अभ्यास भारतीय नौसेना द्वारा प्रत्येक दो वर्ष पर किया जाने वाला एक अन्य प्रमुख अभ्यास ‘ट्रोपेक्स’ से पहले होगा।