फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy will show strength in joint exercises with 16 countries in Andaman Nicobar Island

अंडमान में 16 देशों के साथ संयुक्त अभ्यास कर नौसेना दिखाएगी ताकत

Mon, 26 Feb 2018 03:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Feb 2018 03:37 AM IST
विज्ञापन
Indian Navy will show strength in joint exercises with 16 countries in Andaman Nicobar Island

भारतीय नौसेना अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पास 16 देशों की नेवी के साथ संयुक्त अभ्यास करने जा रही है। छह मार्च से शुरू होने वाला यह युद्धाभ्यास आठ दिन चलेगा। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना और महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर गैरकानूनी गतिविधियों का मुकाबला करना है।

विज्ञापन


प्रशांत महासागर में चीन की सैन्य नुमाइश के बीच होगा 6 मार्च से अभ्यास
विज्ञापन


कई देशों के इस अभ्यास को ‘मिलन’ नाम दिया गया है। यह अभ्यास प्रशांत महासागर में चीन की ओर से सैन्य ताकत की नुमाइश किए जाने के बीच हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस अभ्यास में भाग लेने वाले देशों के नौसेना प्रमुखों के विचार-विमर्श के दौरान यह मुद्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि संयुक्त अभ्यास और पेशेवर संवाद के जरिये सहयोग बढ़ाने के अलावा इसमें हिस्सा लेने वाले देशों को विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत संबंधों को विकसित करने मददगार होगा। 


ये देश लेंगे हिस्सा

आस्ट्रेलिया, मलयेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, न्यूजीलैंड, ओमान, वियतनाम, थाईलैंड, तंजानिया, श्रीलंका, सिंगापुर, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, केन्या और कंबोडिया।

भारत, अमेरिका समेत कई देश विवादित दक्षिण चीन सागर में निर्बाध नौवहन पर जोर दे रहे हैं। पिछले साल नवंबर में भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के प्रभाव से मुक्त समुद्री मार्ग के लिए नई रणनीति तैयार करने की खातिर बहु-प्रतीक्षित चार पक्षीय गठबंधन को आकार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed