फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy Vice Chief Vice Admiral Dinesh K Tripathi Western Naval Command

Indian Navy: वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नौसेना के उपाध्यक्ष होंगे; दो और शीर्ष पदाधिकारियों की नियुक्ति, जानिए

Tue, 05 Dec 2023 04:25 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 05 Dec 2023 04:25 PM IST
सार

भारतीय नौसेना में उपाध्यक्ष समेत तीन बड़े पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। नौसेना ने वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को नौसेना का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पश्चिमी नौसेना कमांड में दो और बड़े अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
Indian Navy Vice Chief Vice Admiral Dinesh K Tripathi Western Naval Command
नौसेना के तीन बड़े पदाधिकारियों की नियुक्ति - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिमी नौसेना के कमांडर रहे वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का अगले उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी मुंबई में भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान का नेतृत्व कर रहे हैं। वह नौसेना उपाध्यक्ष का पद अगले महीने 4 जनवरी को अपनी नई नियुक्ति ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन


पश्चिमी नौसेना कमांडर का जिम्मा वाइस एडमिरल एसजे सिंह संभालेंगे। वह वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की जगह लेंगे। वाइस एडमिरल एसजे सिंह वर्तमान में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा वाइस एडमिरल किरण देशमुख भारतीय नौसेना के अगले सामग्री प्रमुख (Chief of Material) होंगे। देशमुख मौजूदा वाइस एडमिरल संदीप नैथानी की जगह लेंगे। नैथानी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। देशमुख वर्तमान में नौसेना मुख्यालय में युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के नियंत्रक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed