फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy two-day medical camp started in Newland, Nagaland

Indian Navy: भारतीय नौसेना का नागालैंड के न्यूलैंड में दो दिवसीय मेडिकल शिविर शुरू, लोगों को मिल रहा फायदा

Tue, 29 Nov 2022 04:07 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, डिमापुर
अमर उजाला ब्यूरो, डिमापुर Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 29 Nov 2022 04:07 PM IST
सार

Indian Navy: शिविर के दौरान प्रदान की जाने वाली सेवाओं के अलावा विशेषज्ञ परामर्श और मुफ्त दवाइयां, जैसे कंप्लीट बॉडी एनालाइजर, बोन मिनरल डेंसिटोमेट्री, अल्ट्रासोनोग्राफी, लैब जांच और एंथ्रोपोमेट्री थीं। शिविर में स्वास्थ्य शिक्षा, कैंसर की रोकथाम पर प्रशिक्षण और सीपीआर का आयोजन किया गया...

विज्ञापन
Indian Navy two-day medical camp started in Newland, Nagaland
Indian Navy Nagaland Medical camp - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय नौसेना ने आज नागालैंड की राजधानी दीमापुर से करीब 35 किलोमीटर दूर जिला न्यूलैंड में एक मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कैंप के पहले दिन 250 से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया। मरीजों को दवाएं मुफ्त में दी जा रही हैं।

विज्ञापन

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि यह भारतीय नौसेना के उत्तर-पूर्वी राज्यों तक पहुंच बनाने और भारतीय नौसेना के बारे में जागरूकता पैदा करने के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक हिस्सा है। शिविर का उद्घाटन सर्जन रियर एडमिरल रवींद्रजीत सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक चिकित्सा सेवा (नौसेना) और श्रीमती सारा एस जमीर, न्यूलैंड के जिला आयुक्त द्वारा किया गया। बहु-विशिष्ट शिविर में भारतीय नौसेना के विभिन्न कमानों से प्रतिनियुक्त चिकित्सा विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट और दंत विशेषज्ञ शामिल थे। शिविर में मरीजों को मुफ्त में दवाएं दी गईं।

विज्ञापन

शिविर के दौरान प्रदान की जाने वाली सेवाओं के अलावा विशेषज्ञ परामर्श और मुफ्त दवाइयां, जैसे कंप्लीट बॉडी एनालाइजर, बोन मिनरल डेंसिटोमेट्री, अल्ट्रासोनोग्राफी, लैब जांच और एंथ्रोपोमेट्री थीं। शिविर में स्वास्थ्य शिक्षा, कैंसर की रोकथाम पर प्रशिक्षण और सीपीआर का आयोजन किया गया। भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित यह मेडिकल कैंप आज और कल जारी रहेगा। पहले दिन न्यूलैंड और आसपास के गांवों के 250 से अधिक लोगों ने शिविर में सुविधाओं का लाभ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed