फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy to deliberate on cyber threats in the maritime domain today; NSCS experts to participate

Indian Navy: समुद्री क्षेत्र में साइबर खतरों पर नौसेना का मंथन आज; एनएससीएस के विशेषज्ञ होंगे शामिल

Thu, 16 Oct 2025 06:19 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 16 Oct 2025 06:19 AM IST
विज्ञापन
Indian Navy to deliberate on cyber threats in the maritime domain today; NSCS experts to participate
भारतीय नौसेना (सांकेतिक) - फोटो : एक्स/भारतीय नौसेना
देश की समुद्री सीमाओं की साइबर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए नौसेना मंथन करने जा रही है। इसमें समुद्री क्षेत्र में बढ़ते साइबर खतरों और इनसे राष्ट्रीय सुरक्षा व अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर पड़ने वाले असर के विषय पर बृहस्पतिवार को विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें विभिन्न मंत्रालयों के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) के विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद होंगे। आयोजन का उद्देश्य समुद्री अवसंरचना पर मंडराते साइबर खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इस बारे में रणनीतिक सहयोग सुदृढ़ करना और राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में वैश्विक साइबर खतरे और समुद्री अवसंरचना, नागरिक व सैन्य साझेदारी और महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना पर पैनल चर्चाएं होंगी।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े हमले
रक्षा एजेंसी ने चीन व पाकिस्तान से बढ़ते साइबर हमलों के बीच जून में भी 12 दिवसीय साइबर सुरक्षा अभ्यास किया था। जिसका उद्देश्य देश के सुरक्षा ढांचे के साइबर कौशल का परीक्षण करना था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पर 15 लाख साइबर हमले हुए थे, जिनमें अहम प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। हालांकि 99.99 प्रतिशत हमलों को नाकाम कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed