{"_id":"6241d500d12fe835d8485179","slug":"indian-navy-to-commission-2nd-squadron-of-p-8i-aircraft-on-tuesday-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा: पी-8आई विमानों की दूसरी स्क्वाड्रन मोर्चे में तैनात, जानें इसकी खासियत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा: पी-8आई विमानों की दूसरी स्क्वाड्रन मोर्चे में तैनात, जानें इसकी खासियत
Tue, 29 Mar 2022 12:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:00 PM IST
सार
चीन के हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ते दखल की चिंताओं के बीच इस नई स्क्वाड्रन को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार पी-8आई विमानों वाली अपनी दूसरी एयर स्क्वाड्रन को नौसेना मंगलवार को मोर्चे पर तैनात कर दी। इसके साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की टोही क्षमता में जबरदस्त इजाफा हुआ। पी-8आई विमान लंबी दूरी वाले समुद्री टोही विमान हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना की एयर स्क्वाड्रन 316 (आईएनएएस 316) को गोवा में डाबोलिम के पास एक नौसेना हवाई स्टेशन आईएनएस हंसा में नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार की मौजूदगी में कमीशन में शामिल किया गया। भारतीय नौसेना की एयर स्क्वाड्रन 316 बहु भूमिका वाले लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी-8 आई विमानों और पनडुब्बी रोधी जंगी जहाजों का संचालन करेगी।
विज्ञापन
चीन के हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ते दखल की चिंताओं के बीच इस नई स्क्वाड्रन को तैयार किया गया है। पी-8आई विमानों में दो जेट इंजन हैं और इसे हवा से जहाज पर वार करने वाले मिसाइल और टोरपीडोस से लैस किया जा सकता है। नौसेना ने आठ पी-8आई विमानों की पहली खेप 2013 में प्राप्त की थी। इन्हें तमिलनाडु के अराक्कोनम में आईएनएस रजाली पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
बड़ी उड़ान वाले पक्षी पर दिया नाम
आईएनएएस 316 को दुनिया के सबसे बड़े उड़ने वाले पक्षियों में से एक के बाद ‘द कोंडोर्स’ नाम दिया गया है। स्क्वाड्रन का प्रतीक चिह्न एक कोंडोर को समुद्र के नीले विस्तार में खोजते हुए दर्शाता है।