फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy seizes 2500 kg narcotics Latest News Update

Indian Navy: पश्चिमी हिंद महासागर में 2500 KG से अधिक मादक पदार्थ; भारतीय नौसेना की बड़ी सफलता

Wed, 02 Apr 2025 01:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Apr 2025 01:34 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy seizes 2500 kg narcotics Latest News Update
भारतीय नौसेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

पश्चिमी हिंद महासागर में भारतीय नौसेना ने 2,500 किलोग्राम से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त किया गया है। भारतीय नौसेना को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि नौसेना के अग्रणी युद्धपोत आईएनएस तरकश ने पश्चिमी हिंद महासागर में 2,500 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 31 मार्च को नौसेना के कुछ जहाजों को संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद मादक पदार्थों को जब्त करने का अभियान शुरू किया गया। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि आसपास के सभी संदिग्ध जहाजों से व्यवस्थित तरीके से पूछताछ करने के बाद आईएनएस तरकश ने पी8आई समुद्री निगरानी विमान और मुंबई में समुद्री संचालन केंद्र के साथ समन्वित प्रयासों से एक संदिग्ध जहाज को रोका गया। इसके बाद उसकी गहन जांच की गई है।
विज्ञापन


कई सीलबंद पैकेट मिले
उन्होंने बताया कि इसके अलावा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और क्षेत्र में संभावित रूप से संचालित अन्य जहाजों की पहचान करने के लिए अपने हेलीकॉप्टर लॉन्च किए। मरीन कमांडो के साथ एक विशेषज्ञ बोर्डिंग टीम संदिग्ध जहाज पर चढ़ी और गहन तलाशी ली। इस दौरान कई सीलबंद पैकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


2,386 किलोग्राम हशीश और 121 किलोग्राम हेरोइन बरामद
उन्होंने बताया कि आगे की तलाशी और पूछताछ में पता चला कि जहाज पर विभिन्न कार्गो होल्ड और डिब्बों में 2,500 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ रखे हुए हैं। इसमें 2,386 किलोग्राम हशीश और 121 किलोग्राम हेरोइन शामिल है। प्रवक्ता ने बताया कि संदिग्ध नाव को बाद में आईएनएस तरकश की जद में लाया गया और चालक दल के सदस्यों से उनकी कार्यप्रणाली और क्षेत्र में अन्य समान जहाजों की मौजूदगी के बारे में पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed