फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy on High Alert to face any seaborne threat

'समुद्री जिहाद' के लिए तैयार किए जा रहे आतंकी, नौसेना भी पूरी तरह तैयार

Sat, 10 Aug 2019 08:10 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 10 Aug 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy on High Alert to face any seaborne threat
नौसेना का युद्धपोत (फाइल फोटो) - फोटो : भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना ने शनिवार को कहा कि वह हाई अलर्ट पर है और समुद्र में किसी भी तरह की समस्या का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नौसेना स्टाफ के डिप्टी प्रमुख मुरलीधर पवार ने कहा कि तटीय सुरक्षा मानक बढ़ाए गए हैं और किसी भी तरीके के दुस्साहस को विफल करने के लिए कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


नौसेना का यह बयान सरकार के उस फैसले से संबंधित माना जा रहा है जिसमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाते हुए विशेष राज्य का दर्जा वापस लिया गया है और राज्य को दो हिस्सों में विभाजित करते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शासित राज्य का दर्जा दिया गया है। 

विज्ञापन

'समुद्री जिहाद' के लिए तैयार किए जा रहे आतंकी

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तान में पल रहे आतंकी गिरोह 'समुद्री जिहाद' के साथ पानी के नीचे से हमला करने के लिए अपने आतंकियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। शुक्रवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि सुरक्षा संबंधी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी नौसेना केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर को लेकर लिए गए ऐतिहासिक फैसले को लेकर सेना और वायु सेना को भी हाई अलर्ट पर रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि नौसेना को भी उसी हाई अलर्ट पर रखा गया है जो पुलवामा हमले के बाद बनाए रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed