फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy: Now armed MH 60 Romeo helicopters with missiles will also destroy the enemy

भारतीय नौसेना: अब मिसाइलों से लैस एमएच-60 रोमियो हेलिकॉप्टर भी करेगा दुश्मन को तबाह

Tue, 08 Jun 2021 02:18 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 08 Jun 2021 02:18 AM IST
सार

  • भारत और अमेरिका 30 प्रीडेटर ड्रोन की खरीद को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहे हैं। ये ड्रोन भारत के सुरक्षा बलों की क्षमता में और इजाफा करेगा।

विज्ञापन
Indian Navy: Now armed MH 60 Romeo helicopters with missiles will also destroy the enemy
MH-60 रोमियो हेलीकॉप्टर - फोटो : twitter

विस्तार

एक दशक के इंतजार के बाद भारतीय नौसेना को जुलाई में अमेरिका से पहली खेप में तीन एमएच-60 रोमियो हेलिकॉप्टर मिलेंगे। ये हेलिकॉप्टर बहुआयामी रडारों से लैस होंगे और रात में भी दुश्मन पर हमला कर सकेंगे।

विज्ञापन


इनमें हवा से सतह में मार करने वाली हेलफायर मिसाइलें, टारपीडो और दुश्मन पर अचूक निशाना लगाने वाले हथियार लगे हैं। रोमियो हेलिकॉप्टर मालवाहक विमानों, युद्धपोतों और विध्वंसकों से भी संचालित हो सकते हैं। इन्हें समुद्र में राहत एवं खोज अभियान के अलावा शिकारी पनडुब्बियों में भी तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन


भारत को अगले महीने पहली खेप में अमेरिका से मिलेंगे तीन रोमियो हेलिकॉप्टर
दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच 2020 में लॉकहीड मार्टिन कंपनी से 16,000 करोड़ रुपये में ऐसे 24 बहुआयामी हेलिकॉप्टरों को खरीदने का करार हुआ था। भारत और अमेरिका 30 प्रीडेटर ड्रोन की खरीद को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहे हैं। ये ड्रोन भारत के सुरक्षा बलों की क्षमता में और इजाफा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय पायलटों का पहला बैच प्रशिक्षण के लिए अमेरिका पहुंचा
भारतीय पायलटों का पहला बैच इन हेलिकॉप्टरों को चलाने के लिए प्रशिक्षण लेने अमेरिका पहुंच गए हैं। जो भारतीय प्रशिक्षण लेने अमेरिका पहुंचे हैं, उन्हें पहले फ्लोरिडा के पेनसैकोला शहर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ये पायलट बाकी की ट्रेनिंग कैलिफोर्निया के सैन डियागो में लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed