फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Indian Navy INS Agre INS Akshay launched

New Ships For Indian Navy: समंदर में बढ़ी सेना की ताकत, भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुए दो नए जहाज

Wed, 13 Mar 2024 05:17 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 13 Mar 2024 05:17 PM IST
सार

Indian Navy: समुद्र में भारतीय नौसेना की ताकत और भी ज्यादा बढ़ गई है। अब इन दो नए जहाजों की मदद से तटीय जल में पनडुब्बी रोधी अभियान चलाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Indian Navy INS Agre INS Akshay launched
ins akshay - फोटो : indian navy

विस्तार

भारतीय नौसेना ने दो नए शिप लॉन्च किए हैं। समुद्र में सेना की ताकत बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना के बेड़े में दो नए जहाज शामिल किए गए हैं। समुद्री अभियानों को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा इन दो नए जहाजों को लॉन्च किया गया है। तटीय जल में पनडुब्बी रोधी अभियानों और कम तीव्रता वाले समुद्री अभियानों को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना के लिए बनाए गए दो नए जहाजों को बुधवार को यहां लॉन्च किया गया। इन जहाजों की खास बात ये होगी कि इनके द्वारा तटीय जल में समुद्री अभियानों में तीव्रता लाई जाएगी। 

विज्ञापन


इन जहाजों को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा निर्मित किया गया है। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी की पत्नी नीता चौधरी द्वारा लॉन्च किया गया था। एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। 

विज्ञापन

दोनों जहाजों के नाम आईएनएस अग्रे और आईएनएस अक्षय है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) के एक अधिकारी ने बताया कि इन जहाजों की प्राथमिक भूमिका तटीय जल में पनडुब्बी रोधी अभियान चलाना है। इस समारोह के दौरान एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कहा कि ये गर्व की बात है कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिनके पास आधुनिक जहाजों, पनडुब्बियों और एयरक्राफ्ट कैरियर बनाने की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed