दोहरी कामयाबी: लगातार दूसरे दिन VL-SRSAM मिसाइल का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने नौसेना और डीआरडीओ को दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीएल-एसआरएसएएम के लगातार सफल उड़ान परीक्षणों के लिए डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और संबंधित टीमों की सराहना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा में लगातार दूसरे दिन वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (वीएल-एसआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से वीएल-एसआरएसएएम मिसाइल का लगातार दूसरी बार सफल परीक्षण किया। वर्टिकल लॉन्चर से दागी गई मिसाइल की मदद से तेज गति वाले हवाई लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा गया। डीआरडीओ के मुताबिक, परीक्षण के दौरान हथियार प्रणाली वीएल-एसआरएसएएम ने सफलतापूर्वक लक्ष्य को ट्रैक किया और सटीक निशाना साधा।
क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीएल-एसआरएसएएम के लगातार सफल उड़ान परीक्षणों के लिए डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और संबंधित टीमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों से लैस यह मिसाइल सशस्त्र बलों को और अधिक तकनीकी बढ़ावा देगी।
#WATCH | Defence Research & Development Organisation (DRDO) and Indian Navy have scored back-to-back success with Vertical Launch Short Range Surface to Air Missile (VLSRSAM), as the second consecutive test launch conducted on 13 September 2024 from the Integrated Test Range… pic.twitter.com/V0Gs2NjA3s
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 13, 2024
इसके अलावा, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष ने वीएलएसआरएसएएम प्रणाली की लगातार दूसरे दिन सफलता मिलने पर उड़ान परीक्षणों में शामिल सभी टीमों को बधाई दी।
कल भी हुए थे परीक्षण
इससे पहले, गुरुवार को मिसाइल के साथ-साथ चांदीपुर आईटीआर पर प्रॉक्सिमिटी फ्यूज और सीकर सहित रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) और टेलीमेट्री जैसे अपडेट किए गए हथियार प्रणाली का भी परीक्षण किया गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीएल-एसआरएसएएम की सफलता पर डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और संबंधित टीमों की सराहना की थी।