फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy engages in bilateral naval exercise with UAE Navy

Naval Exercise: भारत-यूएई की नौसेनाओं ने किया सैन्य अभ्यास, आईएनएस विशाखापत्तनम और त्रिकंद ने भी लिया हिस्सा

Sat, 12 Aug 2023 08:16 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Aug 2023 08:16 PM IST
सार

भारत और संयुक्त अरब अमीरात की नौसेनाओं ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत एक सैन्य अभ्यास किया। इस अभ्यास में जहाज आईएनएस विशाखापत्तनम और आईएनएस त्रिकंद ने भी भाग लिया।
 

विज्ञापन
Indian Navy engages in bilateral naval exercise with UAE Navy
भारत, यूएई की नौसेनाओं ने सैन्य अभ्यास किया - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और संयुक्त अरब अमीरात की नौसेनाओं ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत एक सैन्य अभ्यास किया। इस अभ्यास में जहाज आईएनएस विशाखापत्तनम और आईएनएस त्रिकंद ने भी भाग लिया।

विज्ञापन


इसको लेकर भारतीय नौसेना ने कह कि दोनों नौसेनाओं ने आज द्विपक्षीय समुद्री साझेदारी अभ्यास का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं पर क्रॉस प्रशिक्षण द्वारा दोनों नौसेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता और तालमेल को बढ़ाना है।
विज्ञापन


आगे भारतीय नौसेना ने कहा कि पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल विनीत मैक्कार्टी की कमान के तहत दो भारतीय नौसेना जहाज आईएनएस विशाखापत्तनम और आईएनएस त्रिकंद, संयुक्त अरब अमीरात नौसेना के साथ द्विपक्षीय नौसेना समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लेने के लिए आठ अगस्त 2023 को पोर्ट रशीद, दुबई पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएनएस विशाखापत्तनम, जिसकी कमान कैप्टन अशोक राव के पास है, भारतीय नौसेना के सबसे बड़े ऑपरेशनल विध्वंसकों में से एक है और यह मझगांव डॉक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित पूरी तरह से स्वदेशी युद्धपोत है। आईएनएस त्रिकंद, जिसकी कमान कैप्टन प्रमोद जी थॉमस के पास है, 2013 में कमीशन किया गया एक उन्नत युद्धपोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed