Indian Navy: नौसेना की बड़ी कामयाबी, विकसित किया युद्धक जहाजों को ड्रोन हमले से बचाने वाला हथियार
कमांडर एमएन पाशा ने बताया कि यह हथियार 300 स्टील की बॉल्स छोड़ता है जो जिससे इस एक हथियार से एक ही बार में कई ड्रोन्स को निशाना बनाया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौसेना ने विकसित किया एंटी स्वार्म ड्रोन हथियार
भारतीय नौसेना ने 30 एमएम का एक ऐसा हथियार विकसित किया है जो स्वार्म ड्रोन्स के हमले से बचाएगा। इस हथियार की खासियत ये है कि यह हवा में युद्धक जहाज के आसपास एक रक्षा कवच बना सकता है, जिससे स्वार्म ड्रोन्स को खत्म किया जा सकता है। कमांडर एमएन पाशा ने बताया कि यह हथियार 300 स्टील की बॉल्स छोड़ता है जो जिससे इस एक हथियार से एक ही बार में कई ड्रोन्स को निशाना बनाया जा सकता है। इस हथियार को एके-630 वेपन सिस्टम से फायर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह हथियार स्वार्म ड्रोन्स के खिलाफ हमले में काफी प्रभावी पाया गया है और इसके लैब ट्रायल्स भी पूरे हो गए हैं।
#WATCH | Delhi: Indian Navy has developed an anti-swarm drone 30 mm ammunition that is capable of building an iron wall around its own warships or assets to protect them from any attack by enemy swarm drones: Indian Navy officials (04/10) pic.twitter.com/ZiIY6layJT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 5, 2023
दिल्ली में हो रहा नेवी के स्वावलंबन 2023 का आयोजन
बता दें कि जब छोटे-बड़े कई ड्रोन्स बड़ी संख्या में एक साथ हमला करते हैं तो उन्हें स्वार्म ड्रोन्स कहा जाता है। बता दें कि दिल्ली में भारत मंडपम में भारतीय नौसेना के स्वावलंबन 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नौसेना ने ड्रोनाम काउंटर ड्रोन सिस्टम भी प्रदर्शित किया। इस सिस्टम की खासियत ये है कि यह ड्रोन्स के कम्युनिकेशन सिस्टम को जाम कर सकता है। यह ड्रोनाम काउंटर ड्रोन सिस्टम पूरी तरह से भारत में विकसित किया गया है और साल 2021 में यह हथियार IDEX कंपटीशन भी जीत चुका है।
#WATCH | Indian Navy chief Admiral R Hari Kumar holds the 'Dronaam' counter-drone system at the 'Swavlamban' exhibition. The system was developed under a technology development scheme initiated by the Defence Ministry pic.twitter.com/ejf14zaNRX
— ANI (@ANI) October 5, 2023
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.