फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian navy day event organise at sidhudurg fort maharashtra pm modi witness operational demonstration

Navy Day: सिंधुदुर्ग किले में नौसेना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, जानिए क्यों खास है ये इवेंट

Mon, 04 Dec 2023 11:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 04 Dec 2023 11:51 AM IST
सार

नौसेना दिवस पर पश्चिमी तट पर स्थित महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग किले में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस किले का निर्माण छत्रपति शिवाजी ने किया था और इस किले की काफी ऐतिहासिक अहमियत है।

विज्ञापन
indian navy day event organise at sidhudurg fort maharashtra pm modi witness operational demonstration
नौसेना दिवस पर होगा कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज नौसेना दिवस है। इस मौके पर पीएम मोदी नौसेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और नौसेना की युद्धक तैयारियों को देखेंगे। खबर के अनुसार, नौसेना दिवस पर पश्चिमी तट पर स्थित महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग किले में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस किले का निर्माण छत्रपति शिवाजी ने किया था और इस किले की काफी ऐतिहासिक अहमियत है। 
विज्ञापन


नौसेना अपनी ताकत का करेगी प्रदर्शन
नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना अपनी युद्धक तैयारियों को परखेगी। इस युद्धाभ्यास में युद्धक जहाज, पनडुब्बियां और एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। नेवी के अधिकारियों ने बताया कि इस युद्धाभ्यास में आईएनएस विक्रमादित्य, युद्धक जहाज आईएनएस कोलकाता, आईएनएस कोच्चि, विशाखापत्तनम, चेन्नई, ब्रह्मपुत्र, ब्यास, बेतवा, ताबर और सुभद्रा के साथ ही कलावरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी और नौसेना के एयरक्राफ्ट चेतक, एलएच ध्रुव, एमएच60 रोमियो, कामोव 31, सीकिंग 42बी हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन

 
क्या है नौसेना दिवस का इतिहास
बता दें कि हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय नौसेना के इतिहास में साहस और गर्व के दिन के रूप में याद किया जाता है। दरअसल 4 दिसंबर 1971 को भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट चलाकर पाकिस्तान को कराची बंदरगाह को तबाह कर दिया था। नौसेना का ऑपरेशन ट्राइडेंट 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में बेहद अहम साबित हुआ था और इसने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था, जिससे बांग्लादेश बना। नौसेना के इस साहस और जज्बे को सलाम करने के लिए ही हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 


सिंधुदुर्ग किले का निर्माण छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1660 में कराया था। यह किला अरब सागर में काफी रणनीतिक अहमियत रखता है। यह किला कोंकण में मालवान के तट के नजदीक स्थित एक द्वीप पर स्थित है। सिंधुदुर्ग किला करीब 47 एकड़ में फैला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed