फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy commander falls prey to outstanding power bill con, loses Rs 1.5 lakh to cyber fraudsters

Maharashtra: साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुआ भारतीय नौसेना का अधिकारी, क्रेडिट कार्ड से डेढ़ लाख ले उड़ा जालसाज

Sat, 15 Oct 2022 07:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 15 Oct 2022 07:07 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को उनकी पत्नी को एक अज्ञात नंबर से एक मैसेज मिला, जिसमें कहा गया था कि उनका बिजली का बिल लंबित है, इसलिए राशि का भुगतान न करने पर बिजली की आपूर्ति काट दी जाएगी। महिला ने मैसेज को पति को भेज दिया। 

विज्ञापन
Indian Navy commander falls prey to outstanding power bill con, loses Rs 1.5 lakh to cyber fraudsters
साइबर ठगी - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय नौसेना का एक कमांडर 'बकाया बिजली बिल' के भुगतान के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया। अपराधी उसके क्रेडिट कार्ड से 1.5 लाख रुपये निकालने में कामयाब हो गए। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, हालांकि नौसेना कमांडर जल्द ही इस मामले को समझ गया और उसने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक कर दिया। इससे उसने अपने अन्य 1.35 लाख रुपयों की ठगी होने से बचा लिया। जब कार्ड ब्लॉक हुआ तब जालसाज उनसे फोन पर बात कर रहा था। इस घटना का पता तब चला जब उसने पुलिस से संपर्क किया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को उनकी पत्नी को एक अज्ञात नंबर से एक मैसेज मिला, जिसमें कहा गया था कि उनका बिजली का बिल लंबित है, इसलिए राशि का भुगतान न करने पर बिजली की आपूर्ति काट दी जाएगी। महिला ने मैसेज को पति को भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब नौसेना अधिकारी ने दिए गए फोन नंबर कॉल किया, तो कॉल का जवाब देने वाले व्यक्ति (जालसाल) ने बिल का भुगतान करने के लिए मोबाइल पोन पर 'क्विक सपोर्ट' एप डाउनलोड करने के लिए कहा। 

अधिकारी ने बताया, एप डाउनलोड होने के बाद जालसाज को कमांडर के मोबाइल फोन तक पहुंच मिल गई और उसने उन्हें दस रुपये भेजने के लिए कहा। जो उनके खाते से डेबिट किया गया था। इसके बाद कमांडर को फोन पर बातचीत में व्यस्त रखते हुए जालसाज ने उनके खाते से पहले 48,999 रुपये और फिर 98,000 रुपये निकाल लिए। 

हालांकि, कमांडर ने तुरंत महसूस किया कि कुछ गड़बड़ है और उसने अपने कार्ड को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू की। जालसाज तब तक 25  हजार रुपये, 98 हजार रुपये, 10 हजार रुपये और 25 हजार रुपये की चार और ट्रांजैक्शंस कर रहा था। तभी कार्ड ब्लॉक हो गया और इन चार ट्रांजैक्शन की कुल राशि उनके (कमांडर) खाते में वापस कर दी गई। 

 
उन्होंने बताया कि अज्ञात जालसाज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करने) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (सी) और 66 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed