फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy: body of one recovered from a ship capsized off the coast of Oman

Indian Navy: ओमान तट पर पलटे जहाज से बचाए गए आठ भारतीय तट पर पहुंचे; एक का शव बरामद; चार की तलाश अब भी जारी

Thu, 18 Jul 2024 07:11 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 18 Jul 2024 07:11 PM IST
सार

गुरुवार को ओमान तट से बचाव अभियान के दौरान आठ भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है। साथ ही एक का शव भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Indian Navy: body of one recovered from a ship capsized off the coast of Oman
ओमान तट पर जारी बचाव अभियान - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओमान तट पर पलटे मालवाहक जहाज पर सवार लोगों के लिए बचाव कार्य जारी है। गुरुवार को आठ भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है। साथ ही एक का शव भी बरामद हुआ है। केंद्रीय विदेश मंत्री ने स्थिति की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस तेज 15 जुलाई को एमटी प्रेस्टीज फाल्कान के पलटने के बाद से ओमान के तट पर एक बचाव और तलाश अभियान में जुटा हुआ है। अब तक बचाव अभियान के तहत दुर्घटनाग्रस्त जहाज से नौ चालक दल के सदस्यों को सफलतापूर्वक बचाया गया है। जिसमें आठ भारतीय और एक श्रीलंकाई नागरिक शामिल हैं। इस दौरान एक भारतीय चालक दल के सदस्य का शव भी बरामद किया गया है। भारत सरकार स्थिति की बारीकी से निगरानी भी कर रही है। साथ ही प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता की कोशिश भी कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें, तीन दिन पहले ओमान तट के पास मालवाहक जहाज पलट गया था। जहाज पर 13 भारतीयों समेत 16 लोग सवार थे। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि तलाशी अभियान के दौरान एमटी फाल्कन प्रेस्टीज के नौ चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया है। इसमें आठ भारतीय और एक श्रीलंकाई नागरिक शामिल हैं। बाकी चालक दल के सदस्यों को खोजने के लिए तलाशी और बचाव अभियान जारी रहेगा। ओमान में भारतीय दूतावास खाड़ी देश के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। जहाज एमटी फाल्कन प्रेस्टीज ने 14 जुलाई को ओमान के तट पर लगभग रात 10 बजे संकट की सूचना भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अभी बचाव और तलाश अभियान जारी है, क्योंकि नौसेना और ओमानी अधिकारी शेष लापता चालक दल के सदस्यों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं पानी में फंसे चालक दल का पता लगाने और उनकी सहायता करने के लिए उन्नत उपकरण और कर्मियों को तैनात किया गया था। भारतीय नौसेना ने बताया एमवी फाल्कन प्रेस्टीज के 9 चालक दल के सदस्यों को अभियान के जरिए सुरक्षित निकाला गया। शेष चालक दल के सदस्यों की खोज के लिए बचाव अभियान जारी रहेगा।

वहीं भारतीय नौसेनेा का लॉन्ग रेंज मैरीटाइम टोही विमान भी किसी भी अतिरिक्त जीवित व्यक्ति की खोज में शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने मृतक के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बचाव अभियान में उनके प्रयासों के लिए भारतीय और ओमानी अधिकारियों दोनों को धन्यवाद भी किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओमान में हमारे राजदूत अमित नारंग से जानकारी की गई। उन्होंने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से समन्वय में शामिल रहा है। ओमानी अधिकारियों के सहयोग से बचाव अभियान जारी है। 


अदन बंदरगाह जा रहा था जहाज
समुद्री सुरक्षा केंद्र के अनुसार, समुद्र में पलटे जहाज की पहचान प्रेस्टीज फाल्कन के रूप में हुई है। यह जहाज दुबई के हमरिया बंदरगाह से यमन के अदन बंदरगाह जा रहा था। कोमोरोस का झंडा लगा यह जहाज ओमान के तट पर रास मद्रकाह इलाके से समुद्र में करीब 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में पलट गया। इसके 16 सदस्यीय चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिक हैं। चालक दल के सभी सदस्य लापता हैं। जहाज अभी भी समुद्र में पलटा हुआ है। जहाज से तेल लीक हुआ है या नहीं, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed