फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy aircraft carrier INS Vikramaditya embarks on sea trials after repairs

Big News: मरम्मत के बाद समुद्र में उतरा आईएनएस विक्रमादित्य, पढ़ें देश की अन्य अहम खबरें

Tue, 28 Feb 2023 06:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 06:31 AM IST
सार

विमान वाहक पोत का परीक्षण जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद इसे परिचालन की मुख्य भूमिका में शामिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Indian Navy aircraft carrier INS Vikramaditya embarks on sea trials after repairs
INS Vikramaditya - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय नौसेना का विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य मरम्मत के बाद समुद्री परीक्षण पर निकल पड़ा है। यह जानकारी भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा, विमान वाहक पोत का परीक्षण जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद इसे परिचालन की मुख्य भूमिका में शामिल कर लिया जाएगा। 45,000 टन के वजन वाले विक्रमादित्य की डेक से भारतीय नौसेना 20 मिग-29के लड़ाकू जहाजों और 20 हेलिकॉप्टरों को संचालित करती है। पूर्व में यह कीव-श्रेणी के युद्धपोत एडमिरल गोर्शकोव के नाम जाना जाता था। इसे 2014 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन

 
समुद्री, मीठे पानी के संसाधनों  को बढ़ावा देती है ब्लू इकॉनमी : कैग

नई दिल्ली। ब्लू इकॉनमी समुद्री और मीठे पानी के संसाधनों के सतत उपयोग और आर्थिक प्रणाली में जिम्मेदारी की भावना के साथ इसके उपभोग को बढ़ावा देती है। पर्यावरण संरक्षण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसमें खाद्य और ऊर्जा का उत्पादन, आजीविका और आर्थिक उन्नति के कारकों को शामिल किया गया है। यह बात नई दिल्ली में कैग कार्यालय में सोमवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मू ने ब्लू इकॉनमी में चुनौतियों और अवसरों पर आयोजित एक संगोष्ठी में कही।
विज्ञापन

भारत के जी-20 अध्यक्षता के तहत पिछले महीने साई 20 राष्ट्रों की बैठक आयोजित की गई थी। इसकी अध्यक्षता नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने की थी। उस दौरान कैग ने विचार-विमर्श के लिए दो प्रमुख मुद्दों ब्लू इकोनॉमी और रिस्पॉन्सिबल एआई का चयन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध शख्स को लेकर एनआईए ने मुंबई पुलिस को किया अलर्ट
मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई में एक संदिग्ध शख्स की गतिविधियों को लेकर मुंबई पुलिस को अलर्ट किया है। मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने इस संदर्भ में एक ईमेल भेजा है। इसमें संदिग्ध की पहचान सरफराज मेमन के रूप में की गई है। कहा गया है कि मेमन मुंबई पहुंच चुका है। ईमेल में मेमन को देश के लिए खतरनाक बताया गया और मुंबई पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है। मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार, एनआईए ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश निवासी मेमन चीन, हांगकांग और पाकिस्तान में रहा है।


बीएसएफ ने भुज के जखाऊ तट के पास बरामद किया मादक पदार्थ
भुज। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भुज के जखाऊ तट के पास इब्राहिमपीर बेट से चरस बरामद की है। बीएसएफ के मुताबिक, मादक पदार्थ पाकिस्तान की ओर से समुद्री रास्ते के जरिये भारतीय तट पर पहुंचाया गया होगा। बीएसएफ के मुताबिक, मादक पदार्थ के पैकेट पर ‘अरेबिका प्रीमियम इगोइस्ट कैफे, वेलवेट’ लिखा हुआ है। सेना की ओर से तटीय इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed