फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy Admiral Hari Kumar Indian Ocean Region piracy hard lesson teaching

Indian Navy: 'हिंद महासागर पर नापाक नजर डाली तो खैर नहीं, मिलेगा मुंहतोड़ जवाब'; नौसेना प्रमुख ने किया आगाह

Tue, 20 Feb 2024 02:34 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 02:34 AM IST
सार

नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय नौसेना मुसीबत में फंसे भारतीयों और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए उत्तरी अरब सागर और लाल सागर में ड्रोन विरोधी अभियान भी चला रही है। 

विज्ञापन
Indian Navy Admiral Hari Kumar Indian Ocean Region piracy hard lesson teaching
एडमिरल आर हरि कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

एडमिरल आर हरि कुमार ने सोमवार को कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र पर बुरी नजर डालने की खैर नहीं। उन्होंने कहा कि अगर समुद्र में लूट का प्रयास किया गया तो नौसेना उसे अच्छे से सबक सिखाएगी। सुरक्षा में जरा सी बाधा आई तो दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब भी देगी। उन्होंने आगे कहा कि आईओआर में बड़ी संख्या में पोत तैनात हैं, जबकि तीन से चार सोमालिया के पास हैं। 

विज्ञापन


नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय नौसेना मुसीबत में फंसे भारतीयों और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए उत्तरी अरब सागर और लाल सागर में ड्रोन विरोधी अभियान भी चला रही है। उन्होंने पुणे जिले के चाकन में निबे डिफेंस और एयरोस्पेस के एक विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना समुद्री डकैती की कोई भी जानकारी मिलने पर कड़ी कार्रवाई करती है।
विज्ञापन


मित्र देशों के साथ मिलकर करते हैं काम
एडमिरल ने एक सवाल जवाब देते हुए कहा कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती से निपटने के लिए मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ मिलकर काम करती है। उन्होंने बताया कि अगर भारतीय नौसेना को कोई भी समुद्री डकैती का ट्रिगर मिलता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय नौसेना द्वारा कुछ पाकिस्तानयों को समुद्री डकैती के प्रयास से बचाने के बारे में पूछे जाने पर हरि कुमार कहा, 'समुद्र में, जो भी संकट में है, हमें मदद करनी होती है। ऐसे में संकोच किए बगैर हम उन्हें समुद्री लुटेरों से बचा भी चुके हैं।   


एडमिरल ने बताया कि कैसे मछली पकड़ने के ईरानी ध्वज वाले पोत पर समुद्री लुटेरों ने हमला कर 19 पाकिस्तानियों को बंधक बना लिया था। उसके बाद भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने पिछले महीने सोमालिया के पूर्वी तट से मुक्त कराया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed