फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian nationals return to Delhi from Iran amid the evolving situation there

Iran Protests: प्रदर्शनों के बीच स्वदेश लौटे भारतीय, बोले- वहां स्थिति बहुत खराब; केंद्र सरकार का जताया आभार

Sat, 17 Jan 2026 02:48 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Jan 2026 02:48 AM IST
सार

Iran Protests: ईरान में जारी अशांति के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी हो रही है। भारत सरकार और दूतावास तत्काल प्रभाव कदम उठाए हैं। भारत लौटे लोगों ने बताया कि वहां स्थिति ठीक नहीं है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट- 

विज्ञापन
Indian nationals return to Delhi from Iran amid the evolving situation there
ईरान से लौटे भारतीय - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के कारण कई भारतीय शुक्रवार को दिल्ली लौट आए हैं। एक भारतीय नागरिक ने बताया कि वहां की स्थिति बहुत खराब थी। भारत सरकार ने बहुत सहयोग किया और दूतावास ने उन्हें जल्दी ईरान छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी हैं, तो हर चीज मुमकिन है। 
विज्ञापन

  
'कार के सामने आ जाते थे प्रदर्शनकारी...'
एक अन्य भारतीय ने कहा, वहां स्थिति सामान्य थी और हम सुरक्षित अपने घर  लौट आए। ईरान में नेटवर्क की समस्या थी। मैं वहां काम के लिए गया था। एक और भारतीय ने बताया, हम वहां एक महीने के लिए गए थे। लेकिन पिछले एक-दो हफ्तों में ही हमें समस्याओं का सामना करना पड़ा। जब हम बाहर जाते थे, तो प्रदर्शनकारी कार के सामने आ जाते थे। वे थोड़ी बाधा पैदा करते थे। इंटरनेट बंद था, इसलिए हम अपने परिवार से कुछ नहीं कह पा रहे थे, इसलिए थोड़ा चिंता हुई। हम दूतावास से भी संपर्क नहीं कर पा रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सैन्य कार्रवाई की धमकी के बीच नरम पड़े तेवर, ईरान में 800 लोगों की फांसी रद्द, ट्रंप ने जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन


'मोदी सरकार ने किया लगातार समर्थन...'
तेहरान से लौटे एक अन्य भारतीय के परिवार के सदस्य ने कहा, मेरी पत्नी की चाची ईरान यात्रा पर गई थीं। ईरान हमेशा से भारत का अच्छा मित्र रहा है और हम मोदी सरकार पर बहुत भरोसा करते हैं, जिसने लगातार समर्थन किया। हम भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं, जिसकी वजह से यह संभव हो पाया। हम बहुत खुश हैं कि हमारे परिवार का सदस्य भारत लौट रहा है। 

'ईरान में युद्ध जैसी स्थिति थी, इंटरनेट बंद था..'
अपनों का इंतजार कर रहे परिवार के एक अन्य सदस्य ने कहा, मेरी भाभी आज ईरान से लौट रही हैं। ईरान में युद्ध जैसी स्थिति थी और इंटरनेट नहीं था। हम उनसे किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं कर पाए। हम चिंतित थे। हम बहुत खुश हैं कि वह सुरक्षित भारत लौट रही हैं। हम भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं कि इस कठिन समय में उनके लौटने की व्यवस्था की। 


ये भी पढ़ें: तीन दिन के गुजरात दौरे पर केजरीवाल, बूथ स्तर के 20 हजार वॉलिंटियर्स को दिलाएंगे शपथ; जानें कार्यक्रम

एक अन्य व्यक्ति ने बताया, मेरी मां और चाची ईरान से लौट रही हैं। हमें चिंता थी क्योंकि हम तीन दिन तक उनसे संपर्क नहीं कर पाए थे... आज वे भारत लौट रही हैं।  एक ने कहा, मेरे पिता और बहन आज ईरान से लौट रहे हैं। उनकी उड़ान उतर चुकी है। हम भारत सरकार और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई की। 

भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में क्या कहा?
तेहरान में भारतीय दूतावास ने सभी नागरिकों, छात्रों, व्यापारियों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को उपलब्ध परिवहन साधनों के जरिए ईरान छोड़ने की सलाह दी। वहीं, विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली से जारी एक अन्य एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को तब तक ईरान की यात्रा से बचने की चेतावनी दी, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते। उन्होंने पांच जनवरी को जारी पुरानी एडवाइजरी को दोहराते हुए कहा कि ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिक सतर्क रहें और किसी भी तरह के प्रदर्शनों या धरनों में भाग न लें।

ईरान में क्यों हो रहे विरोध प्रदर्शन?
  • विरोध प्रदर्शन 28 दिसंबर को तेहरान के ग्रैंड बाजार से शुरू हुए।
  • इन प्रदर्शनों की शुरूआत का कारण ईरानी रियाल की कीमत का रिकॉर्ड स्तर तक गिरना था।
  • ये प्रदर्शन बाद में पूरे देश में फैल गए।
  • मुद्रा के गिरने के पीछे कई समस्याएं थीं- अभूतपूर्व जल संकट, बिजली कटौती, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed