फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian nationals are strongly advised to avoid all non-essential travel to Venezuela: MEA

MEA: वेनेजुएला को लेकर भारत की ट्रैवल एडवाइजरी, भारतीयों को यात्रा से बचने की सलाह दी

Sat, 03 Jan 2026 10:51 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 03 Jan 2026 10:51 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने वेनेजुएला की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्राओं से पूरी तरह बचने की सख्त सलाह दी है।

विज्ञापन
Indian nationals are strongly advised to avoid all non-essential travel to Venezuela: MEA
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

भारत ने शनिवार रात अपने नागरिकों को वेनेजुएला की स्थिति को देखते हुए वहां गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी। मंत्रालय ने यह परामर्श वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने से जुड़े घटनाक्रम के मद्देनजर जारी किया।

विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में मौजूद सभी भारतीयों से भी अत्यधिक सावधानी बरतने और अपनी आवाजाही सीमित रखने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को वहां सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सख्ती से सलाह दी जाती है। बयान में कहा गया, जो भारतीय किसी भी कारण से वेनेजुएला में हैं, उन्हें अत्यधिक सतर्क रहने, अपनी गतिविधियां सीमित रखने और कराकस स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने भारतीयों से फोन नंबर +58-412-9584288 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी) और ईमेल के ज़रिए दूतावास से संपर्क करने को कहा। वेनेजुएला में लगभग 50 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और 30 भारतीय मूल के लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला में राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है। रूस और चीन सहित कई प्रमुख देशों ने मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिये जाने की कार्रवाई के लिए वॉशिंगटन की आलोचना की है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, मादुरो को न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े गिरोहों को समर्थन देने के आरोपों में मुकदमे का सामना करना होगा।
 
 कुछ अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, लेकिन 'कोई भी मारा नहीं गया': ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वेनेजुएला में अभियान के दौरान एक हेलीकॉप्टर पर हमला हुआ और कुछ अमेरिकी सैनिक घायल हो गये लेकिन उनका मानना है कि कोई भी मारा नहीं गया। अमेरिका ने शुक्रवार देर रात को वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर हमला किया। अमेरिका ने कहा है कि देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है। ट्रंप ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी एक अमेरिकी युद्धपोत पर सवार हैं और उन्हें न्यूयॉर्क में मुकदमे का सामना करना होगा।


ट्रंप ने कहा,  कुछ अमेरिकी सैनिक घायल हुए लेकिन वे वापस आ गए हैं और उनकी हालत काफी ठीक बताई जा रही है।  उन्होंने कहा कि इस अभियान में अमेरिका का कोई भी विमान नष्ट नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘हमें ऐसा करना पड़ा क्योंकि यह एक युद्ध है।  उन्होंने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के बारे में आगे की रणनीति पर निर्णय लेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed