फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian National Congress YouTube channel deleted Party is fixing it and have been in touch with Google YouTube

YouTube Channel Deleted: कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट, रीस्टोर करने की कोशिशें जारी

Wed, 24 Aug 2022 06:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 24 Aug 2022 06:36 PM IST
सार

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमारा यूट्यूब चैनल इंडियन नेशनल कांग्रेस (Indian National Congress) डिलीट हो गया है। हम इसे रीस्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Indian National Congress YouTube channel deleted Party is fixing it and have been in touch with Google YouTube
congress logo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है। पार्टी ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है। कांग्रेस ने यूट्यूब और गूगल दोनों से संपर्क साधा है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने अपने चैनल को फिर रीस्टोर करने की मांग की है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमारा यूट्यूब चैनल इंडियन नेशनल कांग्रेस (Indian National Congress) डिलीट हो गया है। हम इसे रीस्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं। यूट्यूब-गूगल की टीम से बातचीत जारी है। जांच की जा रही है कि यह कैसे हुआ?

विज्ञापन


विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा और गुजरात चुनाव से पहले बड़ा झटका
दरअसल, कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' सात सितंबर से शुरू होने वाली है। राहुल गांधी इसका नेतृत्व करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी। यह 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में पूरी होगी। बताया जा रहा है कि यात्रा में कांग्रेस के झंडे की जगह तिरंगा दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत पांच सितंबर से करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यहां घोषणा करते हुए कहा कि विपक्षी दल ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची 15 सितंबर से पहले जारी कर दी जाएगी।


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत गांधी 5 सितंबर को करेंगे। वह यहां (अहमदाबाद) आएंगे और चुनावी तैयारियों को लेकर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम शुरू करेंगे। दरअसल, कांग्रेस ने बुधवार को गुजरात में 90 दिनों का चुनावी कार्यक्रम शुरू किया, जहां पार्टी लगभग तीन दशकों से सत्ता से बाहर है। 

राहुल गांधी अपने नेतृत्व में सात सितंबर को पार्टी की 'भारत जोड़ी यात्रा' शुरू होने से दो दिन पहले गुजरात का दौरा करेंगे। जन संपर्क कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेंगे। पदयात्रा (फुट मार्च) लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी होगी और लगभग 150 दिनों में पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed