फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian national congress has fear of revolt in uttar pradesh congress

यूपी: बगावत की आशंका से डरी कांग्रेस, डैमेज कंट्रोल में जुटे कांग्रेस हाईकमान

Thu, 09 Jun 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
indian national congress has fear of  revolt  in uttar pradesh congress
चुनावी रणनीति तय करने मधूसुदन मिस्त्री पहुंचे लखनऊ

कांग्रेस के उत्तर  प्रदेश प्रभारी मधूसुदन मिस्त्री ने राज्यसभा में अपने प्रत्याशी कपिल सिब्बल को जिताने के लिए नंबर गेम पूरा करने को लखनऊ पहुंचकर डेरा डाल लिया। पार्टी  में बगावत के संकेत केचलते उन्होंने विधायकों की मिटिंग ली और पार्टी के प्रति समर्पित रहकर वोट करने की वादा लिया। बताया जा रहा है कि मिस्त्री ने 2017 के संभावित प्रत्याशियों के बारे में भी चर्चा  की।

विज्ञापन


कपिल सिब्बल को जिताना  कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। जीत के लिए पांच सदस्यों का जुगाड़ करने के लिए कांग्रेस ने सपा, बसपा और रालोद से मदद मांगी । अब जाकर रालोद ने समर्थन दे दिया और बसपा से भी उनको समर्थन  मिलने का दावा कांग्रेसी कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस को परेशान करने वाली सबसे बड़ी बात यह सामने आई कि पार्टी के कई विधायक विरोधी दलों केप्रत्याशियों के पक्ष में वोटिंग कर सकते हैं। इसके बाद डेमेज कंट्रोल करने प्रदेश प्रभारी मधूसुदन मिस्त्री लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने विधायकों की बैठक ली।
विज्ञापन


बगावत और भितरघात की चर्चाओं पर मंथन किया। उन्होंने पार्टी के साथ रहने की दुहाई दी। यह भी बताया कि अगर इस समय कोई बगावत होती है तब  2017 में होने वाले चुनाव में भी इसका गलत संदेश जाएगा। बताते हैं कि बैठक में मौजूद विधायकों ने पार्टी के जुड़े रहने और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग करने का भरोसा दिया। कांग्रेस के विधायक दिलनवाज खां का कहना है कि कांग्रेस अनुशासित पार्टी है। उसका हर विधायक पार्टी के लिए समर्पित हैं। 11 जून को सभी विधायक एकजुट होकर वोट करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में 2017 केलिए चुनाव लडने केदावेदारों के बारे में भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed