{"_id":"62ee8e2acdda7615994a7166","slug":"indian-national-army-veteran-ishwar-lall-singh-dies-at-92-in-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ishwar Lall Singh: आजाद हिंद फौज में मेजर रहे ईश्वर लाल सिंह का 92 की उम्र में निधन, रक्षामंत्री ने जताया दुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ishwar Lall Singh: आजाद हिंद फौज में मेजर रहे ईश्वर लाल सिंह का 92 की उम्र में निधन, रक्षामंत्री ने जताया दुख
Sat, 06 Aug 2022 09:22 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 06 Aug 2022 09:22 PM IST
सार
ईश्वर लाल सिंह के भतीजों में से एक मेलविंदर सिंह ने बताया, हमें अपने चाचा ईश्वर लाल सिंह के निधन के बारे में आपको सूचित करते हुए दुख हो रहा है। उनका 5 अगस्त, 2022 को निधन हो गया।
विज्ञापन
आजाद हिंद फौज के सेनानी ईश्वर लाल सिंह का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व आजाद हिंद फौज में मेजर रहे ईश्वर लाल सिंह का सिंगापुर में शुक्रवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी है।
ईश्वर लाल सिंह 1943 में भारतीय राष्ट्रीय सेना यानि आजाद हिंद फौज में शामिल हुए थे। अनुभवी सेना अधिकारी के भतीजों में से एक मेलविंदर सिंह ने बताया, हमें अपने चाचा ईश्वर लाल सिंह के निधन के बारे में आपको सूचित करते हुए दुख हो रहा है। उनका 5 अगस्त, 2022 को निधन हो गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके साथ की यादों को साझा करते हुए ट्वीट किया, "एक अपूर्णीय क्षति। आजाद हिंद फौज के दिग्गज, मेजर (सेनि.) ईश्वर लाल सिंह ने असाधारण साहस और परिश्रम के साथ भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। मुझे नवंबर 2019 में अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान उनके साथ अपनी बातचीत याद है। उनके निधन पर दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।
विज्ञापन
रक्षामंत्री ने नवंबर 2019 में सिंगापुर के अपने आखिरी दौरे के दौरान सिंह से मुलाकात की थी। सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने भी सिंह के निधन की पुष्टि की है। सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया, "हम आजाद हिंद फौज के ईश्वर लाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

We deeply mourn the loss of INA veteran Ishwar Lall Singh. May his soul rest in peace🙏🏼 pic.twitter.com/lFE7egRq8N
— India in Singapore (@IndiainSingapor) August 6, 2022