फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian minister V K singh arrived in North Korea for high level talks for the first time in 20 years

20 साल में पहली बार उत्तर कोरिया में उच्चस्तरीय वार्ता के लिए पहुंचे भारतीय मंत्री

Thu, 17 May 2018 10:14 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 17 May 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Indian minister V K singh arrived in North Korea for high level talks for the first time in 20 years
वी के सिंह
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह उच्च स्तरीय वार्ता के लिए बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर उत्तर कोरिया पहुंचे। पिछले 20 साल में भारत की तरफ से यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा है। सिंह ने यहां विदेश मंत्री रि योंग हो समेत अन्य नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने उत्तर कोरिया के नेताओं के साथ परमाणु प्रसार पर भारत की चिंताओं को भी उठाया। भारतीय मंत्री की यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता  किम जोंग उन की बैठक के एक महीने से कम समय पहले हो रही है। इस यात्रा को वार्ता से पहले भारत की प्योंगयांग तक पहुंच के प्रयासों के रूप में भी देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि प्योंगयांग ऐसी किसी कार्रवाई की अनुमति नहीं देगा जिससे भारत की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो। भारत लगातार उत्तर कोरिया के संभावित परमाणु प्रसार को पाकिस्तान से जोड़ता रहा है। साथ ही इस मामले में जांच की मांग भी करता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के नेताओं की तरफ से शांति के प्रयासों का समर्थन करता है। यह कोरियाई प्रायद्वीप के शांति और समृद्धि के लिए दोनों पक्षों के लिए उत्साहजनक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed