फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Meteorological Department alerted 14 states for thunderstorm with gusty winds

यूपी-उत्तराखंड सहित इन 13 राज्यों में अलर्ट, आंधी-बारिश आज फिर मचा सकती है तबाही

Mon, 04 Jun 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jun 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Indian Meteorological Department alerted 14 states for thunderstorm with gusty winds
तूफान - फोटो : SELF

दक्षिण भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसी वजह से कई इलाको में तेज बारिश हो रही है। वहीं उत्तर भारत को तेज गर्मी के कहर से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। कर्नाटक में 24 घंटे में भारी बारिश में पांच लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र और गोवा में मानसून जल्द ही पहुंच सकता है। अगले दो-तीन दिनों में त्रिपुरा, मेघालय के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम पहुंच जाएगा। जहां कुछ राज्यों में मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। वहीं 13 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण और गोवा, केंद्रीय महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तटवर्ती आंध्र प्रदेश में आंधी तूफान, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। अंडमान-निकोबार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


रविवार को दक्षिण के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ बारिश हुई। कर्नाटक के कई इलाकों में 7 सेंटीमीटर बारिश होने की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। नदी और नालों में जलस्तर बढ़ चुका है। फसलों को भी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण के करीब सभी राज्यों, बंगाल की खाड़ी, असम और अरुणाचल प्रदेश पहुंच चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यमन के सोकोट्रा द्वीप पर फंसे 38 भारतीयों को नौसेना ने सुरक्षित निकाल लिया है। 10 दिन पहले द्वीप में चक्रवात के चलते ये लोग फंस गए थे। इन्हें बचाने के लिए भारत ने नौसेना को भेजा था। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि हमने निस्तार अभियान के तहत सभी भारतीयों को निकाल लिया है। यह अभियान रविवार तड़के सोकोट्रा तट पर चलाया गया था। इन सभी लोगों को स्वदेश वापस लाने के लिए नौसेना के जहाज आईएनएस सुनयना को भेजा गया है। निकाले गए भारतीयों को तत्काल चिकित्सा, भोजन, पानी और टेलीफोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिससे वे अपने परिवार को अपने सकुशल होने की जानकारी दे सकें। बचाव कार्य के बाद जहाज पोरबंदर के लिए रवाना हो गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed