LGBTQ की ई-मैग्जीन गेलैक्सी ने 9वीं वर्षगांठ पर लॉन्च किया खास कैलेंडर
एलजीबीटीक्यू की ई-मैग्जीन गेलैक्सी ने अपनी 9वीं वर्षगांठ पर 13 जनवरी को एक क्वीयर कैलेंडर लांच किया है। गेलैक्सी की स्थापना सुखदीप सिंह ने 2010 में 20 पन्नों वाली एक ई-मैग्जीन के जरिए की थी। आज इस मैग्जीन में बहुत सारे विषयों को शामिल किया जाता है जिसमें कहानी, कविता, किताब और मूवी रिव्यू से लेकर खबर, मनोरंजन और लाइफस्टाइल से संबंधित लेख भी होते हैं। इस प्रोजेक्ट की सहायता एविएयन डब्ल्यूई नाम की कम्यूनिकेशन कंसलटेंसी करती है।
अपनी नौंवी वर्षगांठ के मौके पर गेलैक्सी ने कैलाश कॉलोनी में एचआईवी/एड्स की क्वीयर सभा बुलाई। कार्यक्रम की शुरुआत 3 छोटे वीडियो की स्क्रीनिंग से की गई। इन वीडियो में LGBTQ लोगों के माता-पिता ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनका बच्चा गे या लेस्बियन है तो उन्हें कैसा महसूस हुआ और उन्होंने इस परिस्थिति का कैसे सामना किया। मां-बाप के साथ बातचीत भी की गई। कार्यक्रम का समापन एवियन डब्ल्यूई के सीईओ नितिन मंत्री के हाथों कैलेंडर लांच होने के साथ हुआ।
इस खास कैलेंडर में अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले 12 LGBTQ लोग नजर आएंगे। इसे शूट किया है नीतेंद्र सिंह ने। इस मौके पर सुखदीप ने कहा,
"मीडिया में अक्सर LGBTQ को गलत तरह से दिखाया जाता है। त्रासदी या दर्द की स्टोरी ज्यादा होती हैं। इससे ऐसा लगने लगता है कि LGBTQ खुशहाल जिंदगी नहीं जी सकते। इस कैलेंडर से ये मिथक तोड़ने में मदद मिलेगी। क्योंकि इसमें नजर आने वाले सभी लोग कामयाब हैं और अपनी पहचान पर गर्व करते हैं। "
विज्ञापन विज्ञापन
इस कैलेंडर को Instamojo पर ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।