फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Jail Report : educated prisoners more than non educated, 67 percent are Hindus

देश की जेलों में बंद 5600 कैदियों के पास है तकनीकी डिग्री, जानिए ऐसे और रोचक आंकड़े

Sun, 14 Feb 2021 10:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 14 Feb 2021 10:39 PM IST
सार

धर्मवार कैदियों की संख्या 
कुल कैदियों की संख्या 4,78,600 
3,21,155 (67.10 प्रतिशत) हिंदू
85,307 (17.82 प्रतिशत) मुसलमान
18,001 (3.67 प्रतिशत) सिख
13,782 (2.87 प्रतिशत) ईसाई
3,557 (0.74 प्रतिशत) अन्य 

विज्ञापन
Indian Jail Report : educated prisoners more than non educated, 67 percent are Hindus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की जेलों में बंद कैदियों को लेकर कई अहम जानकारियां संसद को दी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि सिर्फ 27.37 फीसदी कैदी ही अनपढ़ हैं। यानी कैदियों में पढ़े लिखों की तादाद अच्छी-खासी है। जानकारी के अनुसार जेलों में बंद कुल 4,78,600 कैदियों में से 1,32,729 यानी 27.37 फीसदी अशिक्षित हैं। वहीं धार्मिक आधारों पर देखें तो इनमें सर्वाधिक 67 फीसदी हिंदू हैं। मुस्लिम कैदियों की संख्या करीब 18 प्रतिशत है। 

विज्ञापन


गृह राज्यमंत्री रेड्डी ने संसद में पेश किए आंकड़े
गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने पिछले सप्ताह संसद में जेलों से संबंधित आंकड़े पेश किए थे, जो राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के संकलन पर आधारित हैं। इन्हें 31 दिसंबर 2019 तक अद्यतन किया जा चुका है। हालांकि ये भी एक साल से ज्यादा पुराने हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

41.55 फीसदी 10 वीं से कम, 21 प्रतिशत स्नातक से कम पढ़े

जेलों में बंद 1,98872 (41.55 फीसदी) कैदियों ने दसवीं कक्षा से कम तक ही पढ़ाई की है जबकि 1,03,036 (21.52 फीसदी) ने दसवीं कक्षा से अधिक लेकिन स्नातक स्तर से कम की शिक्षा प्राप्त की है। 5,677 तकनीकी डिग्री या डिप्लोमा धारक हैं। 

6.31 फीसदी स्नातक व 1.68 फीसदी परा स्नातक
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, 30,201 (6.31 फीसदी) कैदी स्नातक डिग्री धारक हैं जबकि 8,085 (1.68 प्रतिशत) ने परा-स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त की है।

विज्ञापन

कुल कैदी 4 लाख 78 हजार 600, यूपी के सर्वाधिक 1 लाख से ज्यादा

डाटा के मुताबिक, देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 1,01,297 कैदी हैं। जेलों में बंद 4,78,600 में से 67 प्रतिशत से अधिक कैदी हिंदू जबकि लगभग 18 प्रतिशत मुसलमान हैं।

जेलों में  95.83 फीसदी पुरुष, 4.16 प्रतिशत महिलाएं

कुल कैदियों में 4,58,687 (95.83 प्रतिशत) पुरुष 
19,913 (4.16 प्रतिशत) महिलाएं 
महिला कैदियों में से 6,360 (31.93 प्रतिशत) ओबीसी
4,467 (22.43 प्रतिशत) एससी
2,281 (11.45 प्रतिशत) एसटी 
5,236 (26.29 प्रतिशत) 'अन्य' श्रेणी से 

धर्मवार महिलाओं की संख्या
13,416 हिंदू, 3,162 मुसलमान, 721 सिख, 784 ईसाई और 261 'अन्य' थीं।
विज्ञापन

यूपी की जेलों में सर्वाधिक हिंदू कैदी

राज्यों के और केन्द्र शासित प्रदेश के लिहाज से उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 72,512 हिंदू और 27,459 मुसलमान कैदी जेलों में बंद थे। पंजाब में सबसे अधिक 12,778 सिख , 1640 ईसाई और 915 'अन्य' जेलों में कैद हैं। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के बीच सबसे अधिक 1,01,297 कैदी (देशभर की जेलों में बंद कैदियों का 21.16 प्रतिशत) उत्तर प्रदेश में थे। मध्य प्रदेश में 44,603 और बिहार में 39,814 कैदी थे।

अजा-जजा, पिछड़ा वर्ग के सर्वाधिक 66 फीसदी

श्रेणी के आधार पर देखा जाए तो देश की जेलों में बंद कुल कैदियों में से 3,15,409 (65.90 प्रतिशत) अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित हैं जबकि 'अन्य' श्रेणियों से आने वाले कैदियों की संख्या 1,26,393 है। 

इनमें भी सबसे अधिक 1,62,800 (34.01 प्रतिशत) कैदी ओबीसी, 99,273 (20.74 प्रतिशत) एससी और 53,336 (11.14 प्रतिशत) एसटी श्रेणी से संबंध रखते हैं। 
आंकड़ों के अनुसार ओबीसी, एससी और 'अन्य' श्रेणी के सबसे अधिक कैदी उत्तर प्रदेश में जबकि एसटी समुदाय के सबसे अधिक कैदी मध्य प्रदेश की जेलों में कैद थे।

पश्चिम बंगाल ने नहीं दिए आंकड़े
पश्चिम बंगाल ने 2018 और 2019 के जेलों से संबंधित आंकड़े नहीं दिए, जिसके चलते उसके 2017 के आंकड़े को शामिल किया गया है जबकि महाराष्ट्र का श्रेणीवार आंकड़ा 'उपलब्ध नहीं' है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed