फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian intelligence busts malaysia based rohingya terror outfit who wanted to attack has links with zakir naik

अलर्ट: भारत पर हमले की फिराक में जाकिर नाईक से जुड़ा मलयेशिया का आतंकी संगठन

Sun, 13 Dec 2020 09:09 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Dec 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
indian intelligence busts malaysia based rohingya terror outfit who wanted to attack has links with zakir naik
जाकिर नाईक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय खुफिया एजेंसी ने मलयेशिया के एक रोहिंग्या आतंकी संगठन की साजिश का भंडाफोड़ किया है। यह संगठन भारत पर हमले की फिराक में है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट्स के अनुसार भारत पर हमले में यह आतंकी संगठन किसी महिला का इस्तेमाल कर सकता है। एजेंसियों को कुछ ऐसे वित्तीय लेन.देन का पता चला है, जिनका संबंध वांछित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक से है। राज्यों को भेजे गए अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी अयोध्या, बोधगया, पंजाब और श्रीनगर पर हमला कर सकते हैं।

विज्ञापन


कई राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों को किया अलर्ट
खुफिया एजेंसी को मिली जानकारी के अनुसारए म्यांमार में प्रशिक्षित एक महिला के नेतृत्व वाला समूह अगले कुछ हफ्तों में भारतीय शहर में हमले को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है। शुक्रवार को खुफिया प्रतिष्ठान ने दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के पुलिस और राज्य के खुफिया ब्यूरो को अलर्ट किया है। इस बात की पुष्टि एक स्रोत ने की है।
विज्ञापन


दो लाख डाॅलर का संदिग्ध लेन-देन
एक दस्तावेज के अनुसार दो लाख डॉलर के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। इस लेन-देन की लिंक विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक और कुआलालांपुर के रोहिंग्या नेता मोहम्मद नसीर के बीच जुड़ रही है। दस्तावेज में कहा गया है कि चेन्नई के एक संदिग्ध संभावित हवाला डीलर को इस फंड का एक हिस्सा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जाकिर नाइक ने फिर उगला जहर, कहा- अगर वे गाली देते हैं, तो उन्हें सलाखों के पीछे डाल दें


खुफिया जानकारी के अनुसार भारत पर हमले की फिराक में जुटा आतंकियों का यह समूह दिसंबर के मध्य या अंत तक बांग्लादेश के रास्ते भारत आ सकता है। एक सूत्र ने बताया कि हमले के लिए म्यांमार में कथित तौर पर प्रशिक्षित महिला की पहचान संबंधी अभी कोई स्पष्ट विवरण नहीं मिला है, लेकिन इस बात का अनुमान है कि उसे इस साल की शुरुआत में म्यांमार से मलयेशिया भेजा गया था।

राज्यों को भेजे गए अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी अयोध्या, बोधगया, पंजाब और श्रीनगर पर हमला कर सकते हैं। एजेंसी को यह भी शक है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े कुछ लोग इन्हें लॉजिस्टिक्स मदद दे सकते हैं। इसलिए पीएफआई से जुड़े लोगों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed