{"_id":"5fd58c268ebc3e3d527c7738","slug":"indian-intelligence-busts-malaysia-based-rohingya-terror-outfit-who-wanted-to-attack-has-links-with-zakir-naik","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: भारत पर हमले की फिराक में जाकिर नाईक से जुड़ा मलयेशिया का आतंकी संगठन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अलर्ट: भारत पर हमले की फिराक में जाकिर नाईक से जुड़ा मलयेशिया का आतंकी संगठन
Sun, 13 Dec 2020 09:09 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 13 Dec 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
जाकिर नाईक (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खुफिया एजेंसी ने मलयेशिया के एक रोहिंग्या आतंकी संगठन की साजिश का भंडाफोड़ किया है। यह संगठन भारत पर हमले की फिराक में है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट्स के अनुसार भारत पर हमले में यह आतंकी संगठन किसी महिला का इस्तेमाल कर सकता है। एजेंसियों को कुछ ऐसे वित्तीय लेन.देन का पता चला है, जिनका संबंध वांछित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक से है। राज्यों को भेजे गए अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी अयोध्या, बोधगया, पंजाब और श्रीनगर पर हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
कई राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों को किया अलर्ट
खुफिया एजेंसी को मिली जानकारी के अनुसारए म्यांमार में प्रशिक्षित एक महिला के नेतृत्व वाला समूह अगले कुछ हफ्तों में भारतीय शहर में हमले को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है। शुक्रवार को खुफिया प्रतिष्ठान ने दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के पुलिस और राज्य के खुफिया ब्यूरो को अलर्ट किया है। इस बात की पुष्टि एक स्रोत ने की है।
विज्ञापन
दो लाख डाॅलर का संदिग्ध लेन-देन
एक दस्तावेज के अनुसार दो लाख डॉलर के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। इस लेन-देन की लिंक विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक और कुआलालांपुर के रोहिंग्या नेता मोहम्मद नसीर के बीच जुड़ रही है। दस्तावेज में कहा गया है कि चेन्नई के एक संदिग्ध संभावित हवाला डीलर को इस फंड का एक हिस्सा मिला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जाकिर नाइक ने फिर उगला जहर, कहा- अगर वे गाली देते हैं, तो उन्हें सलाखों के पीछे डाल दें
खुफिया जानकारी के अनुसार भारत पर हमले की फिराक में जुटा आतंकियों का यह समूह दिसंबर के मध्य या अंत तक बांग्लादेश के रास्ते भारत आ सकता है। एक सूत्र ने बताया कि हमले के लिए म्यांमार में कथित तौर पर प्रशिक्षित महिला की पहचान संबंधी अभी कोई स्पष्ट विवरण नहीं मिला है, लेकिन इस बात का अनुमान है कि उसे इस साल की शुरुआत में म्यांमार से मलयेशिया भेजा गया था।
राज्यों को भेजे गए अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी अयोध्या, बोधगया, पंजाब और श्रीनगर पर हमला कर सकते हैं। एजेंसी को यह भी शक है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े कुछ लोग इन्हें लॉजिस्टिक्स मदद दे सकते हैं। इसलिए पीएफआई से जुड़े लोगों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।