फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian intelligence agency looking for Pakistan's former colonel

पाकिस्तान के पूर्व कर्नल की तलाश में भारतीय खुफिया एजेंसी

Mon, 17 Apr 2017 04:29 AM IST
amarujala.com- नीलोत्पल दुबे
amarujala.com- नीलोत्पल दुबे Updated Mon, 17 Apr 2017 04:29 AM IST
विज्ञापन
Indian intelligence agency looking for Pakistan's former colonel

नेपाल के लुंबिनी से गायब पाकिस्तान के रिटायर्ड कर्नल हबीब जहीर के जाहिर के पहचान बदलकर पुखरायां रेल हादसे के जिम्मेदार शम्शुल होदा से मिलने और राज्यरानी एक्सप्रेस हादसे में शक की सुई उसकी ओर घूमने के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियों ने उसकी तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली की नंबर प्लेट वाली गाड़ी से पहुंचे खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बीस मिनट तक सिद्धार्थनगर और महराजगंज के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। माना जा रहा है कि यह गुप्त दौरा था। इससे सोनौली बॉर्डर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ गई। सूत्रों की मानें तो कर्नल कभी भी भारतीय खुफिया एजेंसियों के हत्थे चढ़ सकता है।
विज्ञापन


 इस दौरान खुफिया अधिकारी की स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ लगभग बीस मिनट तक वार्ता हुई। इसके बाद गाड़ी यहां से रवाना हो गई। इसी गाड़ी के महराजगंज जाने की भी सूचना है। सिद्धार्थनगर में मुलाकात के बाद यहां के पुलिस अधिकारियों की हरकत भी तेज हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

होदा से मिलने वाले की पहचान नहीं

Indian intelligence agency looking for Pakistan's former colonel

उधर, सोनौली बॉर्डर पर भी सतर्कता बढ़ाने का निर्दश दिया गया है। नेपाल में कपिलवस्तु के एसपी भोजगंग शाह ने बताया कि गायब पूर्व पाक सैन्य अधिकारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस हर नाके पर सघन जांच पड़ताल में जुटी है।

वहीं, डीआईजी, बस्ती लक्ष्मीनारायण ने बताया कि सीमा से लगे क्षेत्रों में निगरानी व सतर्कता बढ़ा दी गई है। बता दें कि कर्नल हबीब पर पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट होने का शक है। सूत्रों की मानें तो वह पहचान छुपाकर भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास कर रहा है। इस सूचना के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में सक्रिय हो गई हैं।

होदा से मिलने वाले की पहचान नहीं
10 अप्रैल को नेपाल के बारा जेल में बंद आईएसआई एजेंट और पुखरायां रेल हादसे के जिम्मेदार शम्शुल होदा से मिलने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। नेपाल की जांच एजेंसियों ने जेल के सीसीटीवी का फुटेज भी खंगाला पर मिलने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं की जा सकी। जेल प्रशासन के मुताबिक मुलाकाती ने अपना नाम उमर बताकर भारतीय पहचान पत्र दिखाकर होदा से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed