फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian institutions developed culture of resolving problems through dialogue: CJI Chandrachud

CJI चंद्रचूड़ बोले: हमारे संस्थानों में संवाद से मुद्दों को सुलझाने की संस्कृति, देश में बढ़ी समझ की भावना

Sat, 02 Sep 2023 05:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 02 Sep 2023 05:42 PM IST
सार

CJI DY Chandrachud: सीजेआई ने कहा कि दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां समस्याओं का समाधान हथियारों के जरिए होता है। लेकिन हमारी संस्था का महत्व यह है कि हमने हिंसा की संस्कृति को संवाद की संस्कृति, सहिष्णुता की संस्कृति, समझ की संस्कृति और इस एहसास से बदल दिया है।

विज्ञापन
Indian institutions developed culture of resolving problems through dialogue: CJI Chandrachud
सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि भारतीय संस्थानों ने संवाद, सहिष्णुता और साझा मूल्यों के जरिए समस्याओं को हल करने की संस्कृति विकसित की है, जबकि कई अन्य देशों में हथियारों के माध्यम समाधान होता है।

विज्ञापन

सीजेआई चंद्रचूड़ ने गौहाटी उच्च न्यायालय की आइजोल पीठ के नए भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद अपने संबोधन में कहा कि कानून का शासन राष्ट्र और न्यायाधीशों, वकीलों और वादियों को बनाए रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'हिंसा की संस्कृति को संवाद-सहिष्णुता में बदला'
उन्होंने कहा, 'दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां समस्याओं का समाधान हथियारों के जरिए होता है। लेकिन हमारी संस्था का महत्व यह है कि हमने हिंसा की संस्कृति को संवाद की संस्कृति, सहिष्णुता की संस्कृति, समझ की संस्कृति और इस एहसास से बदल दिया है। हम इंसानों में खुशी लाने के लिए मूल्यों को साझा करते हैं।'

विज्ञापन

'संवाद की भावना ने पूरे देश में समझ को बढ़ावा दिया'
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि न्याय की अदालत समाज को जो महत्वपूर्ण संदेश देती है, वह यह है कि हम कानून के शासन के लिए खड़े हैं, हम विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि समुदायों और विभिन्न हित धारकों के बीच संवाद की भावना ने पूरे देश में समझ की भावना को बढ़ावा दिया है।

महिलाओं से किया न्यायपालिका में शामिल होने का आग्रह
उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में न्यायपालिका में शामिल हों। चंद्रचूड़ ने यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयासों का आह्वान किया कि कार्यस्थल (वर्कप्लेस) उनके लिए अधिक अनुकूल हो। सीजेआई ने यह भी कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ आइजोल पीठ का नया भवन सही दिशा में एक कदम है।
 

5 जुलाई, 1990 को हुई थी आइजोल पीठ की स्थापना
गौहाटी उच्च न्यायालय की आइजोल पीठ की स्थापना 5 जुलाई, 1990 को हुई थी। यह मिजोरम की राजधानी के केंद्र से लगभग 5 किमी की दूरी पर ऐनावन वेंग से कार्य करता था। नए भवन की आधारशिला चार मार्च 2017 को मिजोरम के मुख्यमंत्री लल थनहवला और गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजीत सिंह ने रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed