फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian government will sign RS 17,500 crore deal with America for naval helicopters before year end

नौसेना में शामिल होंगे एमएच-60आर हेलीकॉप्टर, अमेरिका के साथ होगी 17,500 करोड़ की डील

Wed, 05 Jun 2019 10:40 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 05 Jun 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Indian government will sign RS 17,500 crore deal with America for naval helicopters before year end
लॉकहीड मार्टिन सिरोस्की एमएच-60आर हेलिकॉप्टर (फाइल फोटो) - फोटो : Lockheed Martin.com

दोबारा सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार अपना पहला रक्षा सौदा अमेरिका के साथ करने वाली है। भारत अमेरिका से इस साल के आखिर तक 17,500 करोड़ रुपये के नौसेना हेलीकॉप्टर का सौदा कर सकता है। यह बात दो वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से एक अंग्रेजी अखबार ने बताई। इससे नौसेना को आधुनिक बनाया जाएगा। भारत नौसेना के एंटी सबमरीन/एंटी सर्फेस वारफेयर और सर्विलांस क्षमताओं को मजबूत बनाने के लिए 24 लॉकहीड मार्टिन सिरोस्की एमएच-60 आर हेलीकॉप्टर खरीदेगा।

विज्ञापन


मल्टी रोल हेलीकॉप्टर को अमेरीकी सरकार के विदेश सैन्य बिक्री (एफएमएस) कार्यक्रम के तहत खरीदा जाएगा। जिसके अंतर्गत इसे गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट (सरकार-से-सरकार) बेचा जाएगा। नौसेना की महत्वपूर्ण परिचालन आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एमआरएच को सी किंग 42/42ए के स्थान पर खरीदा जाएगा। सी किंग लगभग दो दशक पहले सेवा से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि अमेरिका से अक्तूबर-नवंबर तक यह सौदा कर लिया जाएगा। संभावना है कि सौदे पर हस्ताक्षर होने के 18 महीने बाद डिलीवरी होनी शुरू हो जाएगी और 2022 तक सभी एमएच-60आरएस भारत आ जाएंगे।' यह हेलीकॉप्टर एजीएम-114 हेलफायर मिसाइल, एमके 54 टॉरपीडो और सटीक मारक क्षमता वाले सिस्टम रॉकेट से लैस होंगे। दो इंजन वाले इस हेलीकॉप्टर को फ्रिगेट, डेस्ट्रॉयर और विमान वाहक के जरिए संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने अप्रैल में भारत को संभावित एमएच-60आर की बिक्री के बारे में कांग्रेस को सूचित किया था। रक्षा मामलों के विशेषज्ञ सेवानिवृत्त एडमिरल सुदर्शन श्रीखंडे ने कहा, '24 एमआरएच कई सालों से लंबित हैं और इनके शामिल होने से नौसेना को फायदा मिलेगा। यह हेलीकॉप्टर हमारे विरोधियों के लिए चिंता का विषय होगा। हमें ऐसे और हेलीकॉप्टरों की आवश्यकता है।'


इसके अलावा नौसेना 111 नौसेना उपयोगिता हेलीकॉप्टर बनाने की योजना पर भी विचार कर रही है। यह हेलीकॉप्टर भारत में रणनीतिक साझेदारी (एसपी) मॉडल के तहत बनाए जाएंगे। इनके जरिए  फ्रांस के चेतक चॉपर को बदला जाएगा। इस परियोजन के लिए सोमवार से प्रतिस्पर्धी विदेशी कंपनियों की तकनीकी बोलियों को आमंत्रित किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed