{"_id":"65c4b179bbdfdc30ae0fb881","slug":"indian-france-17th-staff-talks-between-indian-and-french-navies-discussion-on-maritime-security-training-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-France: भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच 17वीं स्टाफ वार्ता, समुद्री सुरक्षा-प्रशिक्षण को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-France: भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच 17वीं स्टाफ वार्ता, समुद्री सुरक्षा-प्रशिक्षण को लेकर हुई चर्चा
Thu, 08 Feb 2024 04:24 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:24 PM IST
सार
भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच नई दिल्ली में 17वीं स्टाफ वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान परिचालन, प्रशिक्षण और सूचना का आदान-प्रदान समेत वर्तमान में नौसेना के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
17th Indian Navy and French Navy staff talks
- फोटो : X/@indiannavy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच नई दिल्ली में 17वीं स्टाफ वार्ता आयोजित की गई। बैठक में दोनों देशों की नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। इस दौरान परिचालन, प्रशिक्षण और सूचना का आदान-प्रदान समेत वर्तमान में नौसेना के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। गौरतलब है कि 17वीं भारत-फ्रांस नौसेना स्टाफ वार्ता छह से सात फरवरी तक दिल्ली में आयोजित की गई थी।
भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट साझा
भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि दोनों देशों की नौसेना के बीच 17वीं स्टाफ वार्ता हुई। इस दौरान दोनों देशों ने समुद्री क्षेत्र के अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही कहा कि समुद्री क्षेत्र के खतरों पर भी वार्ता में चर्चा की गई। इस दौरान नौसेना गतिविधियों, परिचालन, प्रशिक्षण समेत सहयोग के तरीकों पर बातचीत हुई। नौसेना में पोस्ट करते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग को स्वीकार किया और समुद्री क्षेत्र में सहयोग और अंतरसंचालनीयता बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
इस बीच, स्टाफ वार्ता के मौके पर फ्रांस के रियर एडमिरल जीनमार्क डुरंडौ, ने सात फरवरी को नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती से मुलाकात की। दोनों ने भारत और फ्रांस नौसेना के बीच उच्च स्तर के तालमेल को लेकर बातचीत की। गौरतलब है कि समुद्री बचाव और सुरक्षा के लिए सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित सूचना संलयन केंद्र - हिंद महासागर क्षेत्र (आईएफसी-आईओआर) की स्थापना 2018 में भारत सरकार द्वारा की गई थी।

RAdm Jean Marc Durandau, Director International Engagements, #FrenchNavy called on VAdm Tarun Sobti, DCNS, #07Feb 24, & complimented the high level of synergy & #interoperability b/n IN & FN.
विज्ञापन विज्ञापन
Discussions encompassed prospective areas of naval collaboration & further enhancing… https://t.co/q2uK0ydBkZ pic.twitter.com/5shoaFjI8J — SpokespersonNavy (@indiannavy) February 8, 2024