{"_id":"601c68078ebc3ed1b30bd9b1","slug":"indian-farmers-union-says-will-not-support-chakka-jam-of-6-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह फरवरी के चक्का जाम का नहीं करेंगे समर्थन: भारतीय किसान संघ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छह फरवरी के चक्का जाम का नहीं करेंगे समर्थन: भारतीय किसान संघ
Fri, 05 Feb 2021 05:04 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 05 Feb 2021 05:04 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े भारतीय किसान संघ (बीकेएस) ने बृहस्पतिवार को कहा, हम छह फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य के हाइवे पर तीन घंटे का चक्का जाम का समर्थन नहीं करेगा। बीकेएस यह भी चिंता जताई है कि चक्का जाम के दौरान कुछ असामाजिक तत्व हिस्सा ले सकते हैं। हमें इनसे सावधान रहने की जरूरत है। ये हमारे देश की शांति और सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
बद्री नारायण चौधरी ने कहा, छह फरवरी को असामाजिक तत्व ले सकते हैं हिस्सा, इनसें सावधान रहने की जरूरत
बीकेएस के महासचिव बद्री नारायण चौधरी ने कहा, दिल्ली के बॉर्डर पर हो रहा किसानों का प्रदर्शन पूरी तरह राजनीतिक हो चुका है। राजनीतिक प्रचार का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा, इससे पहले कनाडा के राजनीतिक नेताओं, ब्रिटिश नेताओं और अब कुछ हस्तियां आंदोलन का समर्थन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
इससे यह साफ जाहिर होता है कि अब यह प्रदर्शन भारत के खिलाफ दुष्प्रचार है और इससे देश की शांति और सौहार्द को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा की घटना की आलोचना करते हुए कहा, यह किसी भी देशभक्त के लिए स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन