फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian Embassy officials meet 8 ex-Navy personnel detained in Qatar

Indian Embassy: कतर में हिरासत में लिए गए नौसेना के 8 पूर्व कर्मियों से मिले दूतावास के अधिकारी

Fri, 20 Jan 2023 05:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 05:51 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, हम कतर में भारतीयों को हिरासत में लिए जाने के मामले से अवगत है। हमने वहां के प्रशासन के समक्ष इस मामले को लगातार उठाया है।

विज्ञापन
indian Embassy officials meet 8 ex-Navy personnel detained in Qatar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

 भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने वहां हिरासत में लिए गए भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों से तीसरी बार मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस बार उनके साथ वकील भी थे।
विज्ञापन


 विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, हम कतर में भारतीयों को हिरासत में लिए जाने के मामले से अवगत है। हमने वहां के प्रशासन के समक्ष इस मामले को लगातार उठाया है। इस महीने की शुरुआत में इन भारतीयों के परिवार के कुछ सदस्य भी वहां गए थे और उनसे भेंट की थी। कतर में इन भारतीय नागरिकों को करीब चार महीने पहले हिरासत में लिया गया था। ये सभी 8 भारतीय दाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज में काम करते थे। यह कंपनी कतरी एमिरी नेवी को प्रशिक्षण दे रही थी। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि इन अधिकारियों को किस मामले में हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed