{"_id":"6331da7a475d3528ea238cdc","slug":"indian-economy-showing-resilience-and-recovery-cea","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईए नागेश्वरन बोले: पुनरुद्धार की राह पर अर्थव्यवस्था, इस बात के लिए किया आगाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीईए नागेश्वरन बोले: पुनरुद्धार की राह पर अर्थव्यवस्था, इस बात के लिए किया आगाह
Mon, 26 Sep 2022 10:29 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:29 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था जुझारूपन दिखा रही है और पुनरुद्धार की राह पर है। निजी मांग और सेवा क्षेत्र उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
वी अनंत नागेश्वरन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने सोमवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ठीक होने की राह पर है, लेकिन आगाह किया कि विदेशी निवेशक भू-राजनीतिक चुनौतियों के कारण सतर्क बने रह सकते हैं। स्वदेशी अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संगोष्ठी में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कृषि, विनिर्माण और निर्माण जैसे अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्र अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था जुझारूपन दिखा रही है और पुनरुद्धार की राह पर है। निजी मांग और सेवा क्षेत्र उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। नागेश्वर ने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रवाह स्थिर बने होने के साथ निजी पूंजी का निर्माण भी हो रहा है। इसके साथ ही सीईए ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के समक्ष कई चुनौतियां हैं और मौजूदा वैश्विक स्थिति में विदेशी निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने भारत में एक 'अच्छी पूंजी वाला बैंकिंग क्षेत्र' को मौजूद बताते हुए कहा कि ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता (आईबीसी) ने भी बैंकिंग प्रणाली की सेहत सुधारने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में अच्छी ऋण वृद्धि के लिए पूंजी निर्माण होने वाला है। नागेश्वर ने भारत में मुद्रास्फीति के मौजूदा स्तर को लेकर सहिष्णुता स्तर कम होने को लेकर चिंता भी जताई। इस समय देश की मुद्रास्फीति सात फीसदी के आसपास बनी हुई है।
विज्ञापन