फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Doctor save flight attendant life in air

भारतीय डॉक्टर के जज्बे ने उड़ते प्लेन में बचाई फ्लाइट अटेंडेंट की जान

Wed, 08 Mar 2017 01:27 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Wed, 08 Mar 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
Indian Doctor save flight attendant life in air
- फोटो : facebook

इंसानियत का जज्बा दिखाने के लिए मौके और वक्त की जरूरत नहीं होती यह किसी भी मौके पर और कहीं भी दिखाई जा सकती है। कुछ ऐसा ही इंसानियत का जज्बा दिखाया एक भारतीय डॉक्टर ने, जिन्होंने हवा में उड़ती फ्लाइट में अचानक बीमार हुई फ्लाइट अटेंडेंट को जरूरी इलाज देकर उनकी जान बचाई। इस सारे वाक्ये को डॉक्टर के पति ने फेसबुक पर साझा किया जिसके बाद उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई और लोगों ने उनके इस जज्बे को जमकर सराहा। 

विज्ञापन


वाक्या है न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर के लिए चली फ्लाइट का है। मलेशियन एयरलाइन की एमएच 130 फ्लाइट में डॉक्टर अंचिता पंडोह अपने पति के साथ यात्रा कर रही थीं। 
विज्ञापन


इसी बीच उन्होंने देखा की कुछ फ्लाइट अटेंडेंट्स ऑक्सीन फर्स्ट एड और ऑक्सीन सिलेंडर को लेकर तेजी से भाग रही थीं। 

इसी बीच फ्लाइट के कैप्टन ने मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा करते हुए कहा कि अगर फ्लाइट में कोई डॉक्टर है तो उनकी मदद चाहिए। यह सुनते ही डॉक्टर अंचिता ने बिना एक पल की भी देर गंवाए मदद का प्रस्ताव दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के पति ने फेसबुक पर साझा किया सारा वाक्या

Indian Doctor save flight attendant life in air

इसके बाद अन्य फ्लाइट अटेंडेंट उन्हें बीमार अटेंडेंट के पास ले गईं। डॉक्टर अंचिता ने फ्लाइट में मौजूद मेडिकल उपकरणों की मदद से बीमार अटेंडेंट को इलाज देकर उनकी मदद की। डॉक्टर अंचिता के प्रयासों का असर भी दिखा जब कुछ देर में ही बीमार अटेंडेंट सामान्य होने लगीं।

उसने आंखें खोलीं तो वहां मौजूद लोगों और फ्लाइट स्टाफ में उत्साह भर गया। अंचिता के इस जज्बे की वहां अन्य सवारियों और स्टाफ ने जमकर सराहना की। 

इस पूरे वाक्ये को डॉक्टर अंचिता के पति सौरभ कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया। जिसके बाद उनकी पोस्ट को हजारों की संख्या में लाइक मिले। सैकडों लोगों ने उनकी इस पोस्ट को शेयर भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed