फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Cobra deliverd 23 Eggs In Odisha 

ओडिशा: घर में घुस कोबरा ने 1-2 नहीं बल्कि दिए इतने अंडे, कैमरे में कैद हुई डिलीवरी

Thu, 03 May 2018 01:06 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
 Indian Cobra deliverd 23 Eggs In Odisha 

ओडिशा के भुवनेश्वर में एक भारतीय कोबरा 23 अंडे देता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। स्टेट स्नेक हेल्पलाइन के अधिकारियों द्वारा घर में कोबरा के 23 अंडे देने का वीडियो बनाया गया है।

विज्ञापन


कुछ ही दिन पहले सांप पकड़ने वाले व्यक्ति ने एक घर में से विषैले कोबरे को पकड़ा था। कोबरा को जंगल में छोड़ने से ठीक पहले ही सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को पता चला कि कोबरा ने बैग में तीन अंडे दे दिए थे, जिसमें वह उसे ले जा रहा था। इसके बाद उसने ओडिशा स्नेक हेल्पलाइन को फोन कर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


संगठन के जनरल सेक्रेटरी सुभेंदु मलिक ने सांप पकड़ने वाले से कहा कि वह कोबरा को जंगल में न छोड़े और उसे लेकर स्नेक हेल्पलाइन ऑफिस पहुंचे ताकि कोबरा आसानी से अंडे दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुभेंदु मलिक ने बताया कि कोबरा को एक अच्छा हवादार प्लास्टिक बॉक्स मुहैया कराया गया जिसमें अखबार बिछाया गया था, ताकि वह सुरक्षित अंडे दे सके। उन्होंने बताया कि जब कोबरा को स्नेक हेल्पलाइन कार्यालय लाया गया तब तक वह आठ अंडे दे चुका था। 


कार्यालय पहुंचने के बाद कोबरा ने 15 अंडे दिए और उसने कुल 23 अंडे दिए। मलिक ने कहा कि इसके बाद कोबरा को जंगल में छोड़ दिया गया। साथ ही अंडों को 60 दिनों के लिए देखभाल के लिए रखा जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि अंडे टूटने में कितना समय लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed