गुजरात: भारतीय तटरक्षक जहाज ने पाकिस्तानी नाव को पकड़ा, 12 चालक दल के सदस्यों से हो रही है पूछताछ
जानकारी के मुताबिक, एक निगरानी मिशन के दौरान 14 सितंबर की रात भारतीय तटरक्षक जहाज 'राजरतन' ने 'अल्लाह पवाकल' नाम की एक पाकिस्तानी नाव को 12 क्रू मेंबर्स के साथ पकड़ा। उनसे पूछताछ की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय तटरक्षकों ने भारतीय जल क्षेत्र में मौजूद पाकिस्तानी नाव 'अल्लाह पवाकल' को पकड़ा है। गुजरात के पीआरओ डिफेंस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाव को आगे की जांच के लिए गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के ओखा लाया गया है। इस नाव के साथ 12 लोग मौजूद थे।
जानकारी के मुताबिक, एक निगरानी मिशन के दौरान 14 सितंबर की रात भारतीय तटरक्षक जहाज 'राजरतन' ने 'अल्लाह पवाकल' नाम की एक पाकिस्तानी नाव को 12 क्रू मेंबर्स के साथ पकड़ा। उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि यह पूछताछ ऐसे समय की जा रही है, जब दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसीआईएसआई की एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने के बाद छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
13 सितंबर को सात लोगों को बचाया था#India 🇮🇳@IndiaCoastGuard 🚢 Rajratan, while on surveillance mission apprehended Pakistani boat #Allah Pawawakal with 12 crew present in #Indian waters
विज्ञापन विज्ञापन
Boat has been brought to Okha for joint #Investigation by appropriate agencies@Bhupendrapbjp @CMOGuj @NavbharatTimes pic.twitter.com/yGMlhqZzE7 — PRO Defence Gujarat (@DefencePRO_Guj) September 15, 2021
बता दें कि भारतीय तटरक्षक बल ने 13 सितंबर की रात में दीव में वनक बारा में डूबने वाली एक नाव से सात मछुआरों को बचाया था। एक विज्ञप्ति में कहा गया कि आईसीजी ने बचाव अभियान चलाने के लिए गुजरात के पोरबंदर से हेलीकॉप्टर की मदद ली। इस दौरान नाव से चालक दल के सात सदस्यों को निकाला गया।
पहले भी हो चुकीं गिरफ्तारियां
इससे पहले इसी साल 15 अप्रैल को गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने एक संयुक्त अभियान में कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा था। इस दौरान 30 किलो हेरोइन भी बरामद की गई थी। नाव के साथ पाकिस्तान के आठ नागरिकों को पकड़ा गया था। बता दें कि भारतीय जलक्षेत्र के जरिए घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल सतर्क रहते हैं।