फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard ship Ankit apprehended Pakistani Boat 'Yaseen' with 10 crew in Arabian sea

बड़ी कार्रवाई: अरब सागर में पकड़े गए 10 पाकिस्तानी, नाव पर सवार होकर भारतीय सीमा में कर रहे थे प्रवेश 

Sun, 09 Jan 2022 12:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Jan 2022 12:04 PM IST
सार

10 पाकिस्तानी नागरिक नाव पर सवार होकर भारतीय जलसीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें तटरक्षक बल ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Indian Coast Guard ship Ankit apprehended Pakistani Boat 'Yaseen' with 10 crew in Arabian sea
भारतीय तटरक्षकों ने पाकिस्तानियों को किया गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय तटरक्षकों के हाथ रविवार को बड़ी उपलब्धि लगी है। तटरक्षक जहाज 'अंकित' ने शनिवार रात अरब सागर में अपने ऑपरेशन के दौरान एक पाकिस्तानी नाव 'यासीन' को पकड़ा है। इस नाव में चालक दल के साथ 10 पाकिस्तानी सवार थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तानी नाव भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी चालक दल को पूछताछ के लिए पोरबंदर लाया जा रहा है। 

विज्ञापन


जहाज को देखते ही वापस भागने की कोशिश
भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी नाव भारतीय जल क्षेत्र के अंदर छह से सात मील की दूरी में प्रवेश कर चुकी थी। जैसे ही भारतीय तटरक्षक जहाज को पाकिस्तानी नाव ने देखा वे वापस भागने लगे, जिसके बाद तटरक्षकों कार्रवाई करते हुए नाव को पकड़ा। नाव से अब तक दो टन मछली और 600 लीटर ईंधन बरामद किया गया है। पोरबंदर पहुंचने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed